Header Ads

Tulsi Vivah 2022 Mein kab Hai: तुलसी विवाह 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

tulsi vivah 2022 mein kab hai tulsi vivah 2022 date and time importance puja vidhi
Tulsi Vivah 2022 Mein kab Hai

Tulsi Vivah 2022 Mein kab Hai: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शालिग्राम जी को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का स्वरूप मानकर तुलसी जी से पूरे विधि-विधान के साथ विवाह कराया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता तुलसी का पूर्ण आर्शीवाद प्राप्त होता है तो चलिए जानते हैं साल 2022 में कब है तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2022 Mein Kab Hai), तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah Shubh Muhurat), तुलसी विवाह का महत्व और तुलसी विवाह की पूजा विधि (Tulsi Vivah Importance And Tulsi Vivah Puja Vidhi)

तुलसी विवाह का महत्व (Tulsi Vivah Ka Mahatva) 

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म के अनुसार अधिक महत्व दिया जाता है। तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है और माता तुलसी के साथ विवाह किया जाता है। पुराणों के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी चार माह की नींद पूरी करके उठते हैं। 

जिसके बाद से ही सभी शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। तुलसी के पौधे की पूजा प्रत्येक घर में होती है। हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इसलिए प्रत्येक घर में तुलसी विवाह को अधिक महत्व दिया जाता है।तुलसी विवाह को शालिग्राम से सनातन धर्म के अनुसार पूरे विधि - विधान से कराया जाता है। तुलसी विवाह के दिन कन्या दान भी किया जाता है। क्योंकि कन्या दान को सबसे बड़ा दान माना जाता है।

तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah Puja Vidhi) 

1.तुलसी विवाह के दिन सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठें। इसके बाद स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। 

2.तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाएं।

3.इसके बाद तुलसी के पौधे पर श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। इसके बाद पत्थर रूपी शालिग्राम को तुलसी के पौधे के साथ स्थापित करें।

4.शालिग्राम को स्थापित करने के बाद तुलसी के पौधे का विधिवत की पंडित जी से विवाह कराएं।

5. तुलसी विवाह में तुलसी के पौधे और शालिग्राम की सात परिक्रमा कराएं और अंत में तुलसी जी की आरती गाएं।

तुलसी विवाह 2022 तिथि (Tulsi Vivah 2022 Tithi)

5 नवंबर 2022

तुलसी विवाह 2022 शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah 2022 Shubh Muhurat)

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक

द्वादशी तिथि प्रारम्भ -   शाम 06 बजकर 8 मिनट से (4 नवम्बर 2022)

द्वादशी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 5 बजकर 06 मिनट तक (5 नवम्बर 2022)


tulsi vivah 2021 mein kab hai tulsi vivah 2021 date and time importance puja vidhi
 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.