Header Ads

Tulsi Vivah 2022 Date And Time: तुलसी विवाह पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम

 

tulsi vivah 2022 date and time tulsi vivah per na kare ye kaam
Tulsi Vivah 2022 Date And Time

Tulsi Vivah 2022 Date And Time: तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के अगले दिन किया जाता है। जो इस साल 5 नवंबर 2022 के दिन होगा। इस दिन माता तुलसी की शादी शालिग्राम जी से कराई जाती है। ऐसा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन इस दिन आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपको माता तुलसी और भगवान विष्णु (Goddess Tulsi and Lord Vishnu) का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो सके तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं तुलसी विवाह पर क्या करें और क्या न करें।

ये भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2022 Mein kab Hai: तुलसी विवाह 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि 

तुलसी विवाह पर क्या करें (Tulsi Vivah Per Kya Kare)

1. तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का विवाह शालिग्राम से अवश्य कराएं। ऐसा करने से आपको तुलसी माता के साथ- साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी ।

2. जिन लोगों के यहां कन्या संतान नहीं है। उन्हें तुलसी विवाह अवश्य करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको कन्या दान का फल प्राप्त होगा ।

3. तुलसी विवाह के दिन घर में चांदी की तुलसी का पौधा लाना भी अत्यंत ही शुभ होता है। इसलिए छोटा सा चांदी का तुलसी का गमला अवश्य लेकर आएं।

4. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह कराने के बाद मंदिर में उस तुलसी का दान कर दें और नई तुलसी लाकर घर में लगाएं।

5. तुलसी विवाह के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी ।

6. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह कराने से सभी प्रकार के दोषों का शमन होता है।

7. तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी अवश्य चढ़ाएं। क्योंकि बिना लाल चुनरी के तुलसी विवाह का फल प्राप्त नहीं हो सकता।

8. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में जल अवश्य चढ़ाएं। वैसे तो रोज ही तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए।

9. तुलसी विवाह के दि न तुलसी का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी ।

10. तुलसी विवाह के दिन छोटी - छोटी कन्याओं को कुछ मीठा अवश्य खिलाएं।

ये भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2022 Date November: देवउठनी एकादशी पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

तुलसी विवाह पर क्या न करें (Tulsi Vivah Per Kya Na Kare)

1. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल भी न तोड़ें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

2. तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा न उखाड़ें और न ही उसका अपमान करें।

3. तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को सभी श्रृंगार की चीजें चढ़ाना न भूलें।

4. तुलसी विवाह के दिन तामसिक भोजन और मदिरा पान का सेवन बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने आपको अशुभ फलों की प्राप्ति होगी।

5. तुलसी विवाह के दिन अगर आपने व्रत रखा है तो आपको इस दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।

6. तुलसी विवाह के दिन घर में लहसून और प्याज का उपयोग न करें।

7. तुलसी विवाह के दिन ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें और किसी भी प्रकार कोई गलत कार्य न करें।

8. तुलसी विवाह के दिन खाने में चावल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

9. तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को पैसों में बिल्कुल भी न दें। इस दिन आप तुलसी के पौधे को दान कर सकते हैं।

10. तुलसी विवाह के दिन घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु जागते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.