Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में चूहा देखना शुभ या अशुभ,जाने यहां

Swapna Shastra Sapne Me Chuha Dekhna Rat Dream Meaning In Hindi
Sapne Mein Chuha Dekhna


Swapna Shastra-Sapne Me Chuha Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें बहुत अधिक प्रभावित करते हैं और भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में हमें पहले से ही बता देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में चूहा देखना कैसा होता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे और साथ ही सपने में चूहे की देखी जानें वाली विभिन्न अवस्थाओं के बारे में भी बताएंगे चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में चूहा देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Chuha Dekhna Shubh Hai Ya Ashubh)


सपने में चूहा देखना (Sapne Mein Chuha Dekhna)

सपने में चूहा देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना है। यदि आप पुरुष हैं तो इस सपने के अनुसार आपको महिलाओं से कोई धोखा मिल सकता है। वहीं यदि आप महिला हैं तो आपको किसी पुरुष से धोखा मिल सकता है। आपको यह धोखा आपके कार्यक्षेत्र या परिवार के किसी सदस्य से भी मिल सकता है। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। क्योंकि सपने में चूहा देखना अशुभ सपना माना जाता है। 

सपने में सफेद चूहा देखना (Sapne Mein Safed Chuha Dekhna)

यदि आप सपने में सफेद रंग का चूहा देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई आर्थिक लाभ भी हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है। इसलिए सपने में सफेद चूहा देखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

सपने में मरा हुआ चूहा देखना (Sapne Mein Mara Hua Chuha Dekhna)

अगर आपने सपने में कोई मरा हुआ चूहा देखा है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक बेहद ही अशुभ सपना है। इस सपने के अनुसार आपको आने वाले समय में कोई शारीरीक कष्ट पहुंच सकता है।यदि आप बीमार चल रहे हैं तो इस समय में आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए नहीं तो आपका स्वास्थय पहले से ज्यादा खराब हो सकता है। क्योंकि सपने में मरा हुआ चूहा देखना एक अत्यंत ही अशुभ सपना माना जाता है।

सपने में चूहा पकड़ना (Sapne Mein Chuha Pakadna)

यदि आप सपने में स्वंय को कोई चूहा पकड़ते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आपको आपका वह धन भी प्राप्त हो सकता है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी तो अब आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सपने में चूहे को भागते देखना (Sapne Mein Chuha ko Bhagte Hue Dekhna)

अगर आप सपने में चूहे को भागते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना जीवन में परिवर्तन की ओर इशारा करता है। लेकिन यह परिवर्तन सकारात्मक होगा। आपको इस बदलाव से थोड़ी परेशानी तो होगी। लेकिन आपको इससे कई प्रकार के लाभ भी प्राप्त हो होंगे। इसलिए सपने में चूहे को भागते हुए देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।  

सपने में चूहों का झुंड देखना (Sapne Me Chuho Ka Jhund Dekhna)

अगर आप सपने में बहुत सारे चूहे देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपक प्रमोशन हो सकता है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में अत्यंत लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यह सपना परिवार में खुशियों के बढ़ने की ओर भी इशारा करता है। 





कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.