Header Ads Widget

Responsive Advertisement

31 दिसंबर को रात 12 बजे बंद हो जाएगा झंडेवालान मंदिर, जानिए किस कारण से कमेटी ने लिया ये फैसला

Jhandewalan temple will be closed at 12 midnight on December 31 know why the committee took this decision

 गत वर्षों के अनुभव को देखते हुए इस वर्ष भी भक्त मां का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु बड़ी संख्या में 31-12-2022 को मंदिर परिक्रमा  के लिए आएंगे और 1-1-2023 को भी  प्रात: से ही मंदिर में मां के दर्शन हेतु आने वाले है।



भक्तों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए शनिवार दिनांक 31-12-2022 को मंदिर रात 12:00 बजे बंद होगा एवं 1-1-2023 को दर्शनों के लिए मंदिर प्रात: 5 बजे से खुलेगा और सार दिन खुला ही रहेगा। भक्तों की श्रद्धा और भीड़ को देखते हुए आप से अनुरोध है कि इस अवसर पर फोटोग्राफ को भेज कर इस जन समूह के प्यार को अपने समाचर पत्र में उचित स्थान देने की कृपा करें।

मंदिर प्रशासन इस को किसी त्योहार की संज्ञा नहीं दे रहा है किंतु भक्तों का मां झण्डेवाली के प्रति प्यार व श्रद्धा को ध्यान में रखकर ऐसी व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ