Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में भागना शुभ या अशुभ, जानें यहां

swapna shastra sapne me bhagna running dream
Sapne Mein Bhagna


 Swapna Shastra: सपने में कई बार हम स्वंय को भागते हुए देखते हैं।वैसे यह सपना एक आम सपना माना जाता है। जो ज्यादातर लोगों को आता है। लेकिन यह सपना आपको आपके जीवन की कई चीजों के बारे में बताता है। इसलिए सपने में स्वंय को भागते हुए देखना शुभ और अशुभ दोनों तरह का माना जाता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में भागना (Sapne Mein Bhagna Kaisa Hota Hai) शुभ या अशुभ। 

ये भी पढ़ें-  स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में डॉक्टर को देखना शुभ याअशुभ,जानें यहां

सपने में खुद को भागते देखना (Sapne Mein Khud Ko Bhagte Hue Dekhna)

सपने में खुद को भागते हुए देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं। वह जल्द ही समाप्त हो जाएंगी और आपके अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है। इसलिए सपने में खुद को भागते हुए देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में भीड़ के साथ भागना (Sapne Mein Bheed Ke Sath Bhagna)

यदि आप सपने में स्वंय को भीड़ के साथ भागते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाला समय आपका बहुत ही अच्छा बीतेगा। इसके अलावा यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आप किसी समाजिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। इसलिए सपने में भीड़ के साथ भागना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में हवाई जहाज देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

सपने में बहुत तेज भागना (Sapne Mein Bhot Tej Bhagna)

अगर आप सपने में अपने आपको बहुत तेज भागता हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आप अपने लक्ष्य को बहुत ही आसानी से प्राप्त कर लेंगे। इस समय में आपको किसी भी चीज को प्राप्त करने में बहुत ही कम मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए सपने में बहुत तेज भागना भी एक अच्छा ही सपना माना जाता है जो आसानी से चीजों की प्राप्ति को दर्शाता है।

सपने में डरकर भागना ( Sapne Mein Dar Kar Bhagna)

यदि आप सपने में स्वंय को डरकर भागते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर चिंता में हैं और आप उस समस्या का मुकाबला करने से कतरा रहे हैं तो ऐसे में आपको आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। जिससे आप अपने जीवन की इस सभी समस्याओं  से छुटकारा पा सकें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.