Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में डॉक्टर को देखना शुभ या अशुभ,जानें

 

swapna shastra sapne mein doctor ko dekhna doctor dream meaning
Sapne Mein Doctor Dekhna

Sapne Mein Doctor Dekhna-Swapna Shastra: सपने हमारे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में तो हमें बताते ही हैं साथ ही हमें यह भी बता देते हैं कि हमारे साथ क्या घटित होने वाला है। लेकिन इस सभी संकेतों को समझना भी बहुत आवश्यक होता है।इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में डॉक्टर देखना (Doctor in Dream Meaning ) तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में डॉक्टर देखना (Sapne Me Doctor Dekhna Kaisa Hota Hai) शुभ या अशुभ 

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में मछली देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

सपने में डॉक्टर देखना (Sapne Mein Doctor Dekhna)

सपने में डॉक्टर देखना स्वप्न शास्त्र के अऩुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपकी परेशानियां बढ़ सकती है या आपको किसी प्रकार का कोई रोग हो सकता है। यदि कोई रोगी व्यक्ति इस तरह का को कोई सपना देखता है तो उसके रोग में वृद्धि हो सकती है।इसलिए सपने में डॉक्टर को देखना एक अशुभ माना जाता है।

सपने में डॉक्टर से मिलना (Sapne Mein Doctor Se Milna)

यदि आप सपने में किसी डॉक्टर से मिलते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता है।यह सपना निराशा की ओर संकेत करता है। यदि आप किसी काम को रहे हैं तो आपको उसमें भी असफलता की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए सपने में किसी डॉक्टर से मिलना एक नकारात्मक सपना ही माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में घोड़ा देखने से मिलते हैं ये लाभ, आप भी जानें

सपने में डॉक्टर को सुई लगाते देखना (Sapne Mein Doctor Ko Injection Lagte Dekhna)

सपने में यदि आप स्वंय को डॉक्टर से सुई लगवाते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना किसी रोग की उत्पत्ति का सूचक माना जाता है। इसलिए आपको स्वास्थय के प्रति कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए नहीं तो आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है।क्योंकि सपने में डॉक्टर को सूई लगाते देखना एक अच्छा सपना नहीं माना जाता।

सपने में दवाई देखना (Sapne Mein Dava Dekhna)

सपने में दवाई देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको स्वास्थय का लाभ होगा। यदि आप बीमार हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही ज्यादा शुभ है। क्योंकि यह सपना आपकी उस बीमारी के ठीक होने का संकेत है। इसलिए सपने में दवाई देखना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में खुद को बीमार देखना (Sapne Mein Khud Ko Bimar Dekhna)

अगर आप सपने में खुद को बीमार देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आने वाले समय में आप रोग मुक्त हो सकते हैं और अगर आप बिल्कुल स्वस्थ हैं तो आने वाले समय में आपको अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। 



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.