Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में मछली देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

स्वप्न शास्त्र: सपने में मछली देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
Sapne Mein Machli Dekhnna

 

Swapna shastra: मछली को बहुत ही शुभ माना जाता है न केवल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मछली (Fish) को बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। लेकिन यदि आपको सपने में मछली (Fish Dream) दिखाई दे तो इसका क्या परिणाम होता है। क्या यह सपना शुभ या फिर यह सपना अशुभ है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में मछली देखना शुभ या अशुभ 

सपने में मछली देखना (Sapne Mein Machli Dekhna)

सपने में मछली देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। आपकी आने वाले समय में तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपको कहीं से धनलाभ भी हो सकता है। इसलिए सपने में मछली देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में मछली पकड़ना (Sapne Mein Machli Pakadna)

अगर आप सपने में स्वंय को मछली पकड़ते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। यह धन आपको कहीं से भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए सपने में मछली पकड़ना भी एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में मछली को आटा खिलाना (Sapne Mein Machli Ko Aata Khilana)

यदि आप सपने में स्वंय को मछली को आटे की गोली खिलाते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आप धार्मिक विचार धाराओं के साथ जुड़ेंगे। इसके साथ ही आने वाले समय में आपकी प्रवृत्ति पूरी तरह से धार्मिक हो जाएगी। इसलिए यह सपना भी एक अच्छा सपना ही माना जाता है।

सपने में मछली खाना (Sapne Mein Machli Khana)

अगर आप सपने में स्वंय को मछली खाते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना ही माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में स्वास्थय लाभ हो सकता है। यदि आप पहले से ही बीमार हैं तो आप जल्द ही स्वस्थ होने वाले हैं और यदि आप स्वस्थ हैं तो आपको कोई भी बीमारी इस समय में परेशान नहीं करेगी। इसलिए सपने में मछली खाना भी एक अच्छा सपना ही माना जाता है।

सपने में मरी मछली देखना (Sapne Me Mari Machli Dekhna)

यदि आप सपने में मरी हुई मछली को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके अंदर निराशा बढ़ सकती है। वहीं इस समय में आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान भी हो सकता है। यह नुकसान आर्थिक और मानसिक किसी भी तरह का हो सकता है। इसलिए सपने में मरी मछली देखन अच्छा नहीं माना जाता।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.