Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: वृषभ राशी की महिलाएं होती है रहस्यमयी, जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

ज्योतिष शास्त्र: वृषभ राशी की महिलाएं होती है रहस्यमयी, जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण
 taurus sign woman nature in hindi



 
Jyotish Shastra: वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि की महिलाएं बहुत ही रहस्मयी मानी जाती हैं। जिन्हें हर कोई नहीं जान पाता लेकिन आज हम आपको बताएंगे कैसी होती है वृषभ राशि की महिलाएं कैसा होता है इनका स्वाभाव,कैसा रहता है इनका प्रेम जीवन,क्या होता हैं इनमें गुण और अवगुण तो चलिए जानते हैं वृषभ राशि की महिलाओं के बारे में... 


वृषभ राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Taurus Sign Woman Nature)

वृषभ राशि की महिलाएं खूबसूरत और मीठी बोली वाली होती हैं। इनके स्वाभाव में झूठ और कपट बिल्कुल भी नहीं होता। इनकी यही खूबियां उन्हें औरों से अलग बनाती हैं। वृषभ राशि की महिलाएं हमेशा ही अपने जीवनसाथी को लेकर काफी गंभीर होती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी में वफादारी के गुणों को काफी अहमियत देती हैं। इस राशि की महिलाओं को पुरुषों को नियंत्रित करना भी काफी अच्छे तरीके से आता है। वृषभ राशि की महिलाएं दूसरों के कार्यों में दखल नहीं देती और न हीं अपने कार्यों में किसी को दखल देने लगती। इस राशि की महिलाओं के दिल से एक बार अगर कोई उतर जाता है तो यह जीवनभर उसे देखना तक पसंद नहीं करती।


वृषभ राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Taurus Sign Woman Love Life)

वृषभ राशि की महिलाएं जब प्रेम में पड़ती हैं तो यह काफी भावुक हो जाती हैं। लेकिन यह जल्द ही संभल भी जाती हैं। जब इस राशि की महिलाओं का विवाह हो जाता है तो यह अपने पति पर सर्वस्व निछावर करने वाली होती हैं। इनके लिए इनका पति और बच्चे ही सब कुछ होते हैं। यह अपने सुसारल में हर परिस्थिति में रहने वाली महिलाएं होती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने पति का बुरे वक्त में पूरी तरह से साथ देने वाली होती हैं। लेकिन कई बार इस राशि की महिलाओं को परिवार के लोग ही इमोशनल ब्लैकमेल करती हैं।


वृषभ राशि की महिलाओं के शौक (Taurus Sign Woman Fond)

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को नए-नए वस्त्र और आभुषणों से अधिक प्रेम होता है। इस राशि की महिलाओं को भोजन बनाना और दूसरों को खिलाना काफी पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को चॉकलेट खाना और लंबी दूरी की यात्राएं इन्हें काफी पसंद होती है। इस राशि की महिलाओं की भाषा पर पकड़ अच्छी होती है। इस राशि की महिलाएं अपने परिवार को अधिक महत्व देती हैं। यह हर परिस्थिति के अनुसार अपने आपको ढाल लेती हैं। वहीं इस राशि की महिलाओं में सहनशीलता भी अधिक होती है।


वृषभ राशि की महिलाओं के गुण (Taurus Sign Woman Qualities)

इस राशि की महिलाएं अपने विचारों,शब्दों और भावुकता को आसानी से नियंत्रित कर सकती हैं। इस राशि की महिलाओं में हमेशा दूसरों के प्रति प्रेम होता है। यह कभी किसी को भी दुखी नहीं करना चाहती। इस राशि की महिलांए सरलता से जीवन को जीना पसंद करती हैं। इनके अंदर सकारात्मकता अधिक होती है। यह अपने स्वाभाव के अनुसार ही कार्य करती हैं यह दूसरो को खुश करने के लिए अपने स्वाभाव से समझौता नहीं करती। इस राशि की महिलाओं को दूसरो को धोखा देना बिल्कुल भी नहीं आता है। लेकिन जब इनसे कोई गलत बात करता है तो इन्हें बहुत ही जल्द गुस्सा आ जाता है।  


वृषभ राशि की महिलाओं के अवगुण (Taurus Sign Woman Demerit)

इस राशि की महिलाओं के दिमाग में अगर कोई बात बैठ जाती है और एक बार इन्होंने उस इंसान के प्रति अगर कोई छवि बना ली तो जीवनभर इनके दिमाग में उस इंसान के प्रति वही छवि बनी रहती है चाहें वह अच्छी हो या बुरी। यह अवगुण वृषभ राशि की महिलाओं में विशेष रूप से देखा जाता है। इस राशि की महिलाएं कुछ अड़ियल स्वाभाव की होती हैं। इस राशि की महिलाएं खुद को सर्वश्रेष्ठ समझती हैं और हमेशा खुद को दूसरों से बड़ा दिखाने की कोशिश करती हैं। इस राशि की महिलाओं में आलस्य भी अधिक होता है। जिसकी वजह से कई बार इनके हाथ से अच्छे अवसर निकल जाते हैं।  


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.