Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में लड़ना, शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में लड़ना, शुभ या अशुभ
Sapne Mein Ladna

 

Swapna Shastra: सपने में लड़ाई देखना (Sapne Mein Ladai  Dekhna) स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ और अशुभ दोनों तरह का माना जाता है। लेकिन इस सपने का फल इस बात पर निर्भर करता है कि आपने यह सपना किस अवस्था में देखा है। क्योंकि इसके शुभ और अशुभ फल इसकी अवस्थाओं पर निर्भर करता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में लड़ाई देखना (Sapne Mein Ladai Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में लड़ाई करना (Sapne Mein Ladai Karna)

सपने में लड़ाई करना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना सफलता की निशानी माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपको आने वाले समय में अपने सभी कामों में सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त  हो सकती है। 

सपने में लड़ाई में खुद को घायल देखना (sapne mein Ladai Mein Khud Ko Ghayal Dekhna)

यदि आप सपने में लड़ाई में खुद को घायल होते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। जो इस बात की और इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यह मान-सम्मान आपको अपने घर और कार्यक्षेत्र दोनों में मिल सकता है। इसलिए सपने में खुद को लड़ाई में घायल देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में लड़ाई में जीतना (Sapne Me Ladai Me Jitna)

यदि आप सपने में खुद को लड़ते हुए देखते हैं और आप उस लड़ाई में जीत जाते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। इतना ही नहीं यह सपना आपके सुख और समृद्धि के बढ़ने की ओर भी इशारा करता है। इसलिए सपने में लड़ाई में जीतना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।  

सपने में दूसरों को लड़ते हुए देखना (Sapne Me Dusro ko Ladte Dekhna)

अगर आप सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को लड़ते हुए देखते हैं तो यह सपना बताता है कि आपको अपने वास्तविक जीवन में किसी और पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिससे दूसरे तो अपनी समस्या से निकल जाएंगे लेकिन आप उस समस्या में फंस जाएंगे। इसलिए सपने में दूसरों को लड़ते देखना शुभ नहीं माना जाता है।

सपने में युद्ध देखना (Sapne Mai Yudh Dekhna)

यदि आप सपने कोई युद्ध होता हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको नौकरी करने वाले जातको को प्रमोशन मिल सकता है। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें भी इस समय में अपने व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए सपने में युद्ध देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.