Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में पूर्वजों को देखना देता है यें संकेत,आप भी जानें

स्वप्न शास्त्र: सपने में पूर्वजों को देखना देता है यें संकेत,आप भी जानें
sapne mein purvajo ko dekhna

 


Swapna Shastra-Sapne Mein Purvaj ko Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें पहले से बता देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में पूर्वजों को देखना। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना कई तरह के फल देता है। लेकिन इस सपने का फल इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप ने अपने पुर्वजों को सपने में किसी अवस्था में देखा तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना (Sapne Me Purvaj ko Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में पूर्वजों को देखना (Sapne Mein Purvajo ko Dekhna)

सपने में पूर्वजों को देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का जल्द ही अंत होने वाला है। इसके अलावा यह सपना आपके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ने की ओर भी इशारा करता है। इसलिए सपने में पूर्वजों को देखना एक शुभ और सकारात्मक सपना माना जाता है।

सपने में पूर्वजों से बातें करना (Sapne Mein Purvaj Se Baat karna)

सपने में पूर्वजों से बातें करना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इसके अलावा यह सपना आपके जीवन में सफलता की और भी इशारा करता है। अगर आप किसी नए की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है।

सपने में पूर्वजों को खाना खिलाना (Sapne Me Purvaj ko khana khilana)

यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को खाना खिला रहे हैं तो यह सपना भी एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आप अपने पितरों को जो श्राद्ध करते हैं उनसे वह प्रसन्न है और उनका आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। जिससे आपको भविष्य में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।इसलिए सपने में पूर्वजों को खाना खिलाना भी एक शुभ सपना माना जाता है। 

सपने में पूर्वजों का आर्शीवाद मिलना (Sapne Me Purvajo Ka Ashirwad Milna)

सपने में यदि आपको आपके पूर्वज आर्शीवाद देते हुए दिखाई देते हैं तो यह सपना भी एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।जिसके फलस्वरूप आपको आने वाले समय में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही यह सपना किसी में सफलता की ओर भी इशारा करता है। इसलिए सपने में पुर्वजों का आर्शीवाद मिलना भी एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। 

सपने में पूर्वजों को रोता हुआ देखना (Sapne Me Purvaj ko Rote Dekhna)

अगर आप सपने में अपने पूर्वजों को रोता हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आपके पूर्वज किसी तकलीफ में है। वहीं यह सपना आप किसी प्रकार की मुसीबत की और भी इशारा करता है। इसलिए यदि आप इस प्रकार का कोई सपना देखते हैं तो अपने पूर्वजों के नाम से दान अवश्य दें और साथ ही उनका श्राद्ध भी अवश्य करें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.