Header Ads

Karwa Chauth 2021 Date: करवा चौथ कब है 2021, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

 

Karwa Chauth 2021 Date Karwa Chauth Date and Time importance And puja vidhi
Karwa Chauth 2021 Date


Karwa Chauth 2021 Date: करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत ही विशेष होता है। क्योंकि इस दिन सुहागन महिलाएं सुबह से ही बिना जल ग्रहण करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना करवा चौथ का व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं पार्वती माता को प्रतीक मानकर व्रत रखती हैं। इसके अलावा इस दिन कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए व्रत करती हैं तो चलिए जानते हैं साल 2021 में कब है (Karwa Chauth 2021 Mein Kab Hai), करवा चौथ का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Ka Shubh Muhurat), करवा चौथ का महत्व और करवा चौथ की पूजा विधि (Karwa Chauth Importance And Karwa Chauth Puja Vidhi)।

करवा चौथ का महत्व (Karwa Chauth Ka Mahatva) 

भारत में हर साल कई त्योहार मनाए जाते हैं। जिनका अपना- अपना महत्व होता है। उन्हीं में से एक त्योहार है करवा चौथ का त्योहार। इस त्योहार का शादीशुदा महिलाओं के लिए अत्याधिक महत्व है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। इतना ही नहीं कुवांरी लड़कियां भी अच्छे पति की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ का यह व्रत निर्जला होता है। यानी इस व्रत में कुछ भी न तो खाया जाता है और न हीं कुछ पीया जाता है। शाम के समय करवा माता का पूजन किया जाता है।

इस तरह से सुहागन महिलाएं पूरी तरह से सज धजकर अपनी थालियों को घूमाती हैं। इसके साथ ही करवा चौथ की कहानी सुनती हैं। इसके बाद महिलाएं देवी पार्वती का पूजन करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और अपने करवे को सात बार घूमती हैं। इसके साथ ही चौथ माता को हलवा, पूरी, मीठी मट्ठी और खीर का भोग लगाती हैं। इसके बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और पति के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। वहीं करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़कियां तारों को अर्घ्य देकर अपना करवा चौथ का व्रत खोलती हैं।




करवा चौथ की पूजा विधि (Karwa Chauth Ki Puja Vidhi)

1.करवा चौथ की पूजा शाम के समय की जाती है। इसलिए इस दिन शादीशुदा महिलाओं को स्नान करने के बाद लाल रंग की साड़ी अवश्य पहननी चाहिए और पूरा श्रृंगार करना चाहिए।

2. इसके बाद एक साफ चौकी पर गंगाजल छिड़ककर उस पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर चौथ माता की तस्वीर स्थापित करें आप चाहें तो गेरू से भी चौथ माता की तस्वीर बना सकती हैं।

3. इसके बाद दो मिट्टी के करवे और एक पीतल का लोटा लें और उसमें जल भरें। इसके बाद उसमें अक्षत डालें। 

4. इसके बाद उन दोनों करवों और पीतल के लोटे में फूल या सिक्का डालें। 

5. इसके बाद दोनों करवों और पीतल के लोटे को ढक्कन से ढक दें और उन पर चावल भरें। 

6.इसके बाद मिट्टी के करवों पर सुपारी रखें और इसके बाद उन पर एक मिठाई, रबड़ी,सिंघाड़ा आदि रखें। 

7. इसके बाद दोनों करवों पर चार- चार सिकें लगाएं और उन्हें स्थापित कर दें। 

8. इसके बाद जल से आचमन करें और फूल माला चढ़ाएं और चौथ माता और करवों को हल्दी और रोली का तिलक लगाएं।

9.इसके बाद गणेश जी कि विधिवत पूजा करें और चौथ माता को श्रृंगार का पूरा सामान अर्पित करें। 

10. इसके बाद चौथ माता को सिंदूर चढ़ाएं उसके बाद चूड़ी चढ़ाएं। 

11. इसके बाद चार फल चढ़ाएं और दो दीपक लेकर उसमें इस तरह से बत्ती रखें की वह चार हो। 

12. इसके बाद धूपबत्ती, अगरबत्ती और दीपक जलाएं और चौथ माता की आरती करें। 

13. इसके बाद करवा चौथ की व्रत कथा को पढ़ें या सुनें। 

14. इसके बाद गणेश जी और चौथ माता की आरती करें और दोनों करवों की आदला बदली करें। 

15. इसके बाद पुए और पूरी से चौथ माता को भोग लगाना चाहिए। 

16. इसके बाद चंद्रमा निकलने पर उसका विधिवत पूजन करें और उसे भी पूरी और पुए का भोग लगाएं। 

18. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। 17. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा छलनी में देखें। 

19.इसके बाद अपने पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद करवा चौथ का व्रत खोलें।


करवा चौथ 2021 तिथि (Karwa Chauth 2021 Tithi) 

24 अक्टूबर 2021

करवा चौथ 2021 शुभ महुर्त (Karwa Chauth 2021 Subh Muhurat)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 5 बजकर 43 मिनट से शाम 6 बजकर 59 मिनट तक 

करवा चौथ व्रत समय - सुबह 6 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 07 मिनट तक 

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय - रात 8 बजकर 07 मिनट

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ -  सुबह 03 बजकर 01 मिनट से (24 अक्टूबर 2021)

चतुर्थी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक (25 अक्टूबर 2021)


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.