Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में बाज देखना, शुभ या अशुभ

swapna shastra sapne mein baaz dekhna hawk in dream
sapne mein baaz dekhna

 

Swapna Shastra: सपने में बाज देखना। बाज एक ऐसा पक्षी है जो न केवल अपनी आक्रमता के लिए जाना जाता है। बल्कि अपनी ऊंची उड़ान के लिए भी जाना जाता है। लेकिन जब यही बाज हमें सपने में दिखाई देते है तो इसके क्या फल होते हैं। क्या सपने में बाज दिखाई देना शुभ होता है या अशुभ (Sapne Mein Baaz Dekhna Shubh ya Ashubh) आइए जानते हैं...

सपने में बाज देखना (Sapne Me Baaz Dekhna)

सपने में बाज देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको अपने कार्यों में असफलता प्राप्त हो सकती है या फिर आपको इस समय अवधि में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए यदि आप इस तरह का कोई भी सपना देखते हैं तो आपको तुरंत ही सावधान हो जाना चाहिए।क्योंकि सपने में बाज को देखना एक शुभ सपना नहीं माना जाता।

सपने में बाज का हमला देखना (Sapne Me Baaz Ka Hamla Dekhna)

यदि आप सपने में बाज को स्वंय पर या किसी और पर हमला करते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको अत्याधिक संघर्ष करना पड़ेगा। इस समय में आपको अपने कामों में असफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा यह सपना किसी परेशानी के आने का सूचक भी माना जाता है। इसलिए सपने में बाज को हमला करते देखना एक अच्छा सपना नहीं माना जाता।

सपने में बाज को बैठा देखना (Sapne Me Baaz Ko Baitha Dekhna)

अगर आप अपने सपने में किसी बाज को बैठा हुआ देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपकी मान-हानि हो सकती है। इसलिए इस समय में ऐसा कोई भी कार्य बिल्कुल न करें। जिससे आपका अपमाना हो। क्योंकि सपने में बाज को बैठा देखना एक बहुत ही नकारात्मक सपना माना जाता है जो आपके अपमान की और संकेत करता है।

सपने में बाज को उड़ते देखना (Sapne Mein Baaz Ko Udte Dekhna)

यदि आप सपने में बाज को उड़ते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जो आपकी सफलता की और इशारा करता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं यदि आप बिजनेस करते हैं तो आने वाले समय में आपको अपने बिजनेस में लाभ हो सकता है। इसलिए सपने में बाज को उड़ते देखना एक अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में बाज को मारना (Sapne Me Baaz ko Marna)

अगर आप सपने में स्वंय को बाज को मारते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति जरूर होगी। वहीं दूसरी और यह सपना धनलाभ की और भी इशारा करता है। इसलिए सपने में बाज को मारना एक अच्छा सपना माना जाता है। जो जीवन में कई प्रकार के लाभों की इशारा करता है।



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.