Header Ads

Holi Bhai Dooj 2023 Date: होली भाई दूज 2023 कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और होली भाई दूज तिलक विधि

Holi Bhai Dooj 2023 Date: होली भाई दूज 2023 कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और होली भाई दूज तिलक विधि
Holi Bhai Dooj 2023 Date

Holi Bhai Dooj 2023 Date: होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj ) होली खेलने के अगले दिन मनाई जाती है। जिस प्रकार के दिवाली की भाई दूज (Diwali Bhai Dooj ) को विशेष माना जाता है, उसी प्रकार से होली की भाई दूज को भी अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई का तिलक करके उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं होली भाई दूज 2023 में कब है (Holi Bhai Dooj 2023 Mein Kab Hai), होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj Shubh Muhurat), होली भाई दूज का महत्व और होली भाई दूज की पूजा विधि (Holi Bhai Dooj Ka Mahatva and Holi Bhai Dooj Puja Vidhi)

होली भाई दूज का महत्व (Holi Bhai Dooj Importance)

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन होली की भाई दूज मनाई जाती है। जिस तरह से दिवाली की भाई दूज पर भाई का तिलक करके उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना की जाती है, उसी प्रकार होली के भाई दूज के दिन भी भाई का तिलक करके उसे सभी प्रकार के संकटों से बचाने के लिए प्रार्थना की जाती है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि होली की भाई दूज पर भाई का तिलक करने से भाई के ऊपर से सभी नकारात्मक शक्ति समाप्त होती है और उसे सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इसी कारण से दिवाली की तरह ही होली की भाई दूज भी मनाई जाती है। इस दिन बहने अपने भाई के घर जाकर उनका तिलक करती हैं और भाई अपनी बहनों को भेट स्वरूप इस दिन कुछ न कुछ अवश्य देते हैं।

होली भाई दूज तिलक विधि (Holi Bhai Dooj Tilak Vidhi)

1. होली भाई दूज पर बहने अपने भाई के घर जाकर उनका तिलक करती हैं। इसलिए यदि बहने शादीशुदा भी हों तो उन्हें इस दिन अपने भाई के घर जाकर ही उनका तिलक करना चाहिए।

2. भाई के तिलक से पहले बहन को स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करके सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।

3. इसके बाद अपने भाई को पहले रोली का तिलक करें और फिर उस तिलक पर चावल लगाएं।

4. भाई को तिलक करने के बाद उसे मिठाई अवश्य खिलाएं।

5. इसके बाद भाई को अपनी बहन के पैर छूकर उन्हें उपहार देना चाहिए।

होली भाई दूज 2023 तिथि (Holi Bhai Dooj 2023 Tithi)

9 मार्च 2022

होली भाई दूज 2023 शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2023 Shubh Muhurat)

द्वितीया तिथि प्रारम्भ -  शाम 7 बजकर 42 मिनट से (8 मार्च 2023)

द्वितीया तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 8 बजकर 54 मिनट तक (9 मार्च 2023)

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.