Header Ads

20 February 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)


20 February 2023  aaj ka rashifal today  horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

20 February 2023 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज फाल्गुन अमावस्या और सोमवती अमावस्या है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

20 फरवरी 2023 का पंचांग

• नक्षत्र : शतभिषा

• योग :  शिव

• करण : किंस्तुघ्र

• सूर्योदय: 06:56

• सूर्यास्त : 6:15

ये भी पढ़ें- 21 February 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏20 फरवरी  2023 मेष राशिफल

कमाई को कहां इन्वेस्ट करें यह आपको समझना होगा। आफिस में आज का दिन सुस्त रहेगा। यह वक्त रोमांस पर फोकस करने का नहीं है। परिवार में बुजुर्गों का सम्मान करें। कुछ लोग यात्रा के लिए तैयार हो जाएं। लंबे वक्त से चले आ रहे प्रॉपर्टी के मामले पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें।

शुभ अंक:1

शुभ रंग: ऑरेंज

🐂20 फरवरी  2023 वृषभ राशिफल
सही खाना आपकी सेहत का राज़ है। आर्थिक रूप से आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आपको अपने काम की अहमियत दिखानी होगी। हो सकता है कि प्रेमी से आंख न मिला पाएं। यात्रा में अच्छा साथी मिलने की संभावना है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ झगड़े से बचे।

शुभ अंक:15

शुभ रंग:फ़िरोज़ा

👫20 फरवरी  2023 मिथुन राशिफल

क्लाइंट से आने वाली पेमेंट में देरी हो सकती है। प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर्स को आपसे बहुत उम्मीद है। जल्द ही किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्य को आपके सपोर्ट की जरूरत है। यात्रा के दौरान आप असहज मासूस करेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। सही भोजन स्वस्थ रहने का मंत्र है।

शुभ अंक:11

शुभ रंग: स्काई ब्लू

🦀20 फरवरी  2023 कर्क राशिफल

बीमार लोग जल्द ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। अच्छी डील खुद-ब-खुद आपके पास आएगी। किसी को अपने काम में बाधा न डालने दें। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत है। पूर्व प्रेमी आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। ऐतिहासिक जगह की यात्रा टल सकती है।

शुभ अंक:2

शुभ रंग:लैवेंडर

🐅20 फरवरी  2023 सिंह राशिफल

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक है। आफिस में सारा काम आसानी से हो जाएगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान पोस्टपोंड हो सकता है। आंख बंद करके विश्वास करना खतरनाक हो सकता है। तीर्थ यात्रा की संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए दिन अच्छा नही है। खाने की आदत बदल कर सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ अंक:9

शुभ रंग:गोल्डन ब्राउन

ये भी पढ़ें- 22 February 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🙍‍♀️20 फरवरी  2023 कन्या राशिफल

आर्थिक संकट दूर होने के संकेत हैं। आफिस में ईर्ष्या करने वालों को संभाल लेंगे। रोमांस के लिए आज का दिन परफेक्ट है। तनाव के चलते घर का माहौल न बिगाड़े। फंक्शन में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदे का सौदा होगा। एक्सरसाइज से सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक:3

शुभ रंग:क्रीम

⚖️20 फरवरी  2023 तुला राशिफल

रोज़ाना वर्कआउट से फिट रह सकते हैं। कारोबारियों को आर्थिक तंगी हो सकती है। काम और परिवार को एक साथ समय देना संभव नहीं। लव लाइफ को रोमांचक बनाएंगे। उन लोगों से घिरे रहेंगे जो आपको प्यार करते हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदे या बेचे दोनों में लाभ होगा।

शुभ अंक:22

शुभ रंग: वायलेट

🦂20 फरवरी  2023 वृश्चिक राशिफल

आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। प्यार करते हैं तो पहल करें। हाउसवाइफ कुछ ऐसा कर सकती हैं जो उन्हें बेहद पसंद है। मौज मस्ती के लिए यात्रा पर निकल सकते हैं। जो प्रॉपर्टी आपको पसंद है वो बजट से बाहर हो सकती है। हेल्थ के मामले में फिट हैं।

शुभ अंक:17

शुभ रंग:डार्क फ़िरोज़ा

🏹20 फरवरी  2023 धनु राशिफल

आर्थिक स्तर पर आप बचत में ज्यादा ध्यान देंगे। आफिस में काम को लेकर निराश हो सकते हैं। आज का दिन कुछ के लिए खुशी भरा होगा। परिवार में नई ऊर्जा पैदा करेंगे। वाहन खराब होने से परेशान हो सकते हैं। नये घर का पोससेशन मिल सकता है। सेहत की चिंता न करें।

शुभ अंक:4

शुभ रंग : डार्क स्टील ग्रे

🐊20 फरवरी  2023 मकर राशिफल

खर्चों को काबू में रखें, आगे परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका कॉन्फिडेंस लौट रहा है। प्यार परवान चढ़ चुका है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। बिज़नेस ट्रेवल के लिए दिन अच्छा नहीं है। घरवालों के साथ प्रॉपर्टी विवाद से बचे। अच्छी सेहत का मज़ा लेंगे।

शुभ अंक:8

शुभ रंग: पीला

🍯20 फरवरी  2023 कुंभ राशिफल

सेहत की खातिर बुरी आदत को छोड़ दें। आर्थिक संकट खत्म होने को है। आफिस के काम में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करें। प्रेमी के छुपे प्यार को बाहर निकलेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी का केस आपके हक़ में आ सकता है।

शुभ अंक:5

शुभ रंग: पीला

🐟20 फरवरी  2023 मीन राशिफल

कुछ समय से परेशान लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। आर्थिक परेशानियां जल्द ही छू-मंतर हो जाएंगी। तनाव से कैसे निपटा जाए आप अच्छे से जानते हैं। प्रेमी के जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। यात्रा में अच्छी कंपनी का होना जरूरी है। संपत्ती से जुड़ी उलझन को जल्द दूर करेंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लेमन


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.