Header Ads

Tulsidas Jayanti 2022 Kab Hai: तुलसीदास जयंती 2022 में कब है, जानिए तुलसीदास जी के जीवन का परिचय और उनकी रचनाएं

tulsidas jayanti 2022 kab hai tulsidas jayanti 2022 date and time Introduction to the life of Tulsidas ji and his compositions
Tulsidas Jayanti 2022 Kab Hai

Tulsidas Jayanti 2022 Kab Hai: श्रावण मास की सप्तमी तिथि को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई जाती है। तुलसीदास जी भगवान श्री राम के बहुत बड़े भक्त थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई ग्रंथों की रचनाएं भी की थी। जिसमें से रामचरित मानस, हनुमान चालीसा आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं तुलसीदास जयंती 2022 में कब है (Tulsidas Jayanti 2022 Mein Kab Hai), तुलसीदास जी का जीवन परिचय और तुलसीदास जी की प्रमुख रचनाएं (Biography of Tulsidas ji and Major Works of Tulsidas Ji)

तुलसीदास जी का जीवन परिचय (Tulsidas Biography)

तुलसीदास जी का जन्म संवत 1589 में उत्तर प्रदेश के बॉंदा जिले के राजापुर नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनकी पिता का नाम आत्माराम दूबे और माता का नाम हुलसी था। तुलसीदास जी का बचपन बड़े ही दुखों में बीता था। लेकिन उनके बड़े होते के साथ ही उनका विवाह रत्नावली के साथ कर दिया गया। वह अपनी पत्नी से बहुत ही ज्यादा प्रेम करते थे। 

लेकिन तुलसीदास जी को अपनी पत्नी से अत्याधिक प्रेम करने के कारण एक बार अपमानित भी होना पड़ा था। जिसके बारे में कहा जाता है कि " लाज न आई आपको दौरे आएहु नाथ" अस्थि चर्म मय देह यह, ता सों ऐसी प्रीति ता। नेकु जो होती राम से, तो काहे भव-भीत बीता।। जब तुलसीदास जी ने अपनी पत्नी के मुंह से यह अपमानित शब्द सुने तो उन्हें बड़ा ही दुख हुआ। 

जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान श्री राम के चरणों में व्यतीत कर दिया। उन्होंने  गुरु बाबा नरहरिदास से दीक्षा प्राप्त की थी। तुलसीदास जी के जीवन का काफी समय चित्रकूट, काशी और अयोध्या में बीता था। तुलसीदास जी ने अपने जीवन में कई स्थानों का भ्रमण किया और लोगों को प्रभु श्री राम की महिमा से अवगत कराया

तुलसीदास जी की रचनाएं (Tulsidas Compositions)

तुलसीदास जी ने अपने जीवनकाल में अनेकों ग्रंथ और कृतियों की रचना की थी जिनमें से रामचरित मानस, कवितावली, जानकीमंगल, विनयपत्रिका, गीतावली, हनुमान चालीसा, बरवै रामायण उनकी प्रमुख रचनाएं मानी जाती है। तुलसीदास जी ने अपने जीवन में समाज में फैली हुई कुरितियों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। उन्होंने अपनी रचनाओं के द्वारा इन कुरितियों को दूर करने का प्रयास भी किया था।

तुलसीदास जयंती 2022 तिथि (Tulsidas 2022 Date)

4 अगस्त 2022

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.