Header Ads

Ganesh Visarjan Kab Hai 2022 Mein: गणेश विर्सजन 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और विसर्जन विधि

ganesh visarjan kab hai 2022 mein ganesh visarjan 2022 date and time importance and visarjan vidhi
Ganesh Visarjan Kab Hai 2022 Mein


Ganesh Visarjan Kab Hai 2022 Mein: जिस तरह से गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाती है, उसी प्रकार से अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। इन 10 दिनों में भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है और उन्हें उनकी पसंद की चीजों का भोग लगया जाता है और ग्यारहवें दिन उनका पूरे विधि विधान से विसर्जन कर दिया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं गणेश विसर्जन 2022 में कब है (Ganesh Visarjan 2022 Mein Kab Hai), गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan Ka Shubh Muhurat), गणेश विसर्जन का महत्व और गणेश की पूजा विधि (Ganesh Visarjan Importance and Ganesh Visarjan Puja Vidhi)

ये भी पढ़ें- When is Onam 2022: ओणम 2022 में कब है, जानिए महत्व, कथा और कैसेमनाया जाता है ओणम

गणेश विसर्जन का महत्व (Ganesh Visarjan Ka Mahatva)

शास्त्रों में जिस प्रकार से गणेश चतुर्थी का महत्व बताया गया है, उसी प्रकार से गणेश विसर्जन का भी महत्व बताया गया है। गणेश चतुर्थी पर लोग अपने भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार पांच, सात या ग्यारह दिनों तक उन्हें अपने अपने घर में विराजित करके उनकी पूरे विधि विधान से पूजा करके उनका विर्सजन कर देते हैं।

जब तक भगवान गणेश घर में विराजित रहते हैं, उस दौरान उनकी सुबह और शाम दोनों समय पूजा करने के बाद मोदकों का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश का विधिवत पूजन करने और विसर्जन करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होती है और सभी सुखों की प्राप्ति होती है। 

गणेश विसर्जन की विधि (Ganesh Visarjan Ki Vidhi)

1. भगवान गणेश का विसर्जन अपनी श्रद्धा के अनुसार पांच, सात या ग्यारह दिनों के बाद कर दिया जाता है। लेकिन विशेष रूप से भगवान गणेश का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। 

2. विसर्जन से पहले भगवान गणेश का तिलक किया जाता है और फिर उन्हें फूलों का हार, फल,फूल,मोदक,लड्डू आदि चढ़ाए जाते हैं।

3.इसके बाद भगवान गणेश के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है और उनकी आरती उतारी जाती है।

4. पूजा के दौरान भगवान गणेश को जो भी सामग्री चढ़ाई जाती है, उसे एक पोटली में बांध लिया जाता है।

5. इस पोटली में सभी सामग्री के साथ एक सिक्का भी रखा जाता है और उसके बाद गणेश जी का विसर्जन कर दिया जाता है। भगवान गणेश के विसर्जन के साथ ही इस पोटली को भी बहा दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- When is Jyeshtha Gauri Avahan in 2022: ज्येष्ठ गौरी आवाहन 2022 में कबहै, जानिए शुभ मुहूर्त,महत्व और मां गौरी की पूजा विधि

गणेश विसर्जन 2022 तिथि (Ganesh Visarjan 2022 Tithi)

9 सितंबर 2022

गणेश विसर्जन 2022 शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan 2022 Shubh Muhurat)

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) -  सुबह 6 बजकर 31 से सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक

अपराह्न मुहूर्त (चर) -  शाम 5 बजकर 40 मिनट से शाम 7 बजकर15 मिनट तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - रात 10 बजकर 04 से रात 11 बजकर 29 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - रात 12 बजकर 54 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर मिनट तक 


चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ -  सुबह 11 बजकर 32 मिनट से (8 सितंबर 2022)

चतुर्दशी तिथि समाप्त -  अगले दिन  सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक (9 सितंबर 2022)

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.