Header Ads

23 January 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

23 January 2023  aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

23 January 2023 आज का राशि फल (Aaj ka Rashifal) आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। वहीं व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज से माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

23 January 2023 का पंचांग

• नक्षत्र : धनिष्ठा

• योग : व्यतीपात

• करण : कौलव

• सूर्योदय: 07:13

• सूर्यास्त : 17:53

ये भी पढ़ें- 24 January 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

🐂23 जनवरी 2023 मेष राशिफल

परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कहीं जाने के लिए कोई खास न्यौता मिल सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - वॉयलेट

🐏23 जनवरी 2023 वृषभ राशिफल

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे। शहर से बाहर किसी दोस्त से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

👫23 जनवरी 2023 मिथुन राशिफल

शहर से बाहर यात्रा करने को लेकर विचलित हो सकते हैं। यात्रा कर रहे लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रहने के लिए उपयुक्त मिलेगी।अपने साथी के और करीब आने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

🦀23 जनवरी 2023 कर्क राशिफल

किसी नए रिश्ते को कुछ समय देना बेहतर होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आएगा। अपने साथी के अच्छे से पेश आएं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद

🐅23 जनवरी 2023 सिंह राशिफल

आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के किसी मामले को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। अपने साथी के कहीं घूमने जाने से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। ज्वैलरी या प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन

🙍‍♀️23 जनवरी 2023 कन्या राशिफल

परिवार में किसी निर्णय के चलते समस्या हो सकती है। किसी लकी ड्रॉ में फ्लैट निकलने के योग हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

⚖️22 जनवरी 2023 तुला राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। परिवार के लोग आपके विचार से सहमत होंगे। विदेश से व्यापार के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। कहीं ड्राइव पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – लेवेंडर

🦂23 जनवरी 2023 वृश्चिक राशिफल

परिवार में चली आ रही कोई गलफहमी दूर होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। पुराना प्यार जिंदगी में वापिस दस्तक दे सकता है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – क्रीम

🏹23 जनवरी 2023 धनु राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए नए नए व्यायाम करने की कोशिश करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी यात्रा पर जाकर प्रेम की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। रोमांस के लिए समय अच्छा है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन

🐊23 जनवरी 2023 मकर राशिफल

रुका हुआ कोई पैसा वापिस मिल सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में किसी से मदद मिल सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – मरुन

🍯23 जनवरी 2023 कुंभ राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। परिवार के किसी करीबी की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी अच्छे पैसे मिल सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू

🐟23 जनवरी 2023 मीन राशिफल

घर पर किसी समारोह के आयोजन में पैसा ज़्यादा लगेगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्रा करने जाना फायदेमंद साबित होगा। पढ़ाई में नई ऊंचाईयों को छूने में कामियाब होंगे। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – पीच

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.