Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में हंसना शुभ या अशुभ,जानें यहां

स्वप्न शास्त्र: सपने में हंसना शुभ या अशुभ,जानें यहां
Sapne Mein Hasna


Swapna Shastra- Sapne Me Hasna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमारे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में तो हमें बताते ही हैं साथ ही हमें जीवन में आने वाले परेशानियों से भी सचेत कर देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है सपने में हंसना तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में हंसना (Sapne Mein Hasna Kaisa Hota Hai) शुभ या अशुभ  

सपने में हंसना (Sapne Mein Hasna)

सपने में हंसना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।यदि आप पहले से ही परेशानियों से घिरे हुए हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि आपकी यह परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए सपने में हंसना एक अशुभ सपना माना जाता है।

सपने में दूसरे को हंसते हुए देखना (Sapne Me Dusre ko Haste Dekhna)

यदि आप अपने सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को हंसते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। यह इच्छा किसी भी प्रकार की हो सकती है। इसलिए सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को हंसते हुए देखना एक अच्छा सपना माना जाता है। जो इच्छा पूर्ति की और संकेत करता है।

सपने में किसी महिला को हंसते हुए देखना (Sapne Mein kisi Mahila ko Haste Hue Dekhna)

अगर आप सपने में किसी महिला को हंसते हुए देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जो गृह कलेश की और इशारा करता है। इसके अलावा यह सपना जीवनसाथी के कष्ट की ओर भी इशारा करता है। यदि आप स्त्री हैं तो आपके पति को किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप एक पुरूष हैं तो आपकी पत्नी को किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में खिलखिलाकर हंसना (Sapne Mein khil khilakar Hasna)

यदि आप सपने में स्वंय को या फिर किसी को खिलखिलाकर हंसते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिसकी वजह से आप काफी दुखी भी हो सकते हैं। इसलिए सपने में खिलखिलाकर हंसना एक अशुभ सपना माना जाता है। 

सपने में किसी बच्चे को हंसते हुए देखना (Sapne Mein Kisi Bacche Ko Haste Dekhna)

सपने में किसी बच्चे को हंसते हुए देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको प्रसन्नता और उन्नति की प्राप्ति होगी। लेकिन अगर आप किसी बच्चे को अजीब ढंग हंसते हुए देखते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क होने की आवश्यकता है और आपको अपने सभी कामों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.