Header Ads

24 August 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

24 august 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal


24 August 2022 आज का राशि फल (Aaj ka Rashifal) आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज प्रदोष व्रत है। इसके अलावा आज के दिन कर्क राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिनाकिसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

24 अगस्त 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : पुष्य

• योग : व्यतीपात

• करण : गर

• सूर्योदय: 06:15

• सूर्यास्त : 19:41

ये भी पढ़ें- 25 August 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

24 अगस्त 2022 मेष राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कोई आपसे मदद मांग सकता है। गृहणियां काम से थोड़ा ब्रेक लेने का सोच सकती है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में अतिआत्मविश्वास से बचें। अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - सफेद

24 अगस्त 2022 वृषभ राशिफल

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। परिवार में शांति का माहौल बनाने की कोशिश करें। घर को पेंट कराते समय बजट का ध्यान रखें। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। अपने साथी के साथ बाहर जाना मुश्किल हो सकता है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

24 अगस्त 2022 मिथुन राशिफल

कोई बिजनेस डील हाथ से निकल सकती है। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहने के लिए अच्छा घर जल्द ही मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों को दोबारा जीने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - गुलाबी

24 अगस्त 2022 कर्क राशिफल

काम में परिवार के सहयोग के चलते कुछ अलग सोच पाएंगे। परिवार के सदस्य की दोस्ती को लेकर उससे बात कर सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी किराए पर दे सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में कुछ भी अपनी तरफ से ना सोचें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - केसरिया

ये भी पढ़ें- 26 August 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

24 अगस्त 2022 सिंह राशिफल

गलफहमी से बचने के लिए परिवार को पूरी जानकारी देकर ही कहीं जाएं। प्रॉप्रर्टी की कोई भी डील करते समय सतर्क रहें। पढ़ाई में हर परेशानी का सामना आसानी से कर लेंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नेवी ब्लू

24 अगस्त 2022 कन्या राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कोई आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। घर पर किसी चीज़ की शुरुआत करा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। साथी के साथ रिलेशनशिप मज़बूत होगी।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – सफेद

24 अगस्त 2022 तुला राशिफल

अपनी पसंदीदा जगह नौकरी करने का मौका मिलेगा। घर के कामों में हाथ बंटा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कामों में लाभ होगा। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – वॉयलेट

24 अगस्त 2022 वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र पर टीम के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी के लिए अभी इंतज़ार करना पड़ेगा। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। अपने साथी को खुश करने में कामियाब होंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नारंगी

24 अगस्त 2022 धनु राशिफल

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोमांस के लिए समय अच्छा है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – ब्राउन

24 अगस्त 2022 मकर राशिफल

परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। घर को पेंट कराने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ समस्या हो सकती है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

24 अगस्त 2022 कुंभ राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कोई मौका हाथ से गंवा सकते हैं। परिवार के लोग आपकी सफलता पर गर्व करेंगे। छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – लेवेंडर

24 अगस्त 2022 मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र पर चली आ रही परेशानियां कम होंगी। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ थोड़ी सख्ती दिखाएं। सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय थोड़ा सतर्क रहें। किसी घर या अपार्टमेंट को खरीदना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोज़

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.