Header Ads

29 September 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

 

29 september 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

29 September 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज चौथा शारदीय नवरात्रि व्रत और विनायक चतुर्थी है। वहीं आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

29 सितंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : विशाखा

• योग : विष्कम्भ

• करण : वणिज

• सूर्योदय: 06:44

• सूर्यास्त : 18:46

29  सितंबर 2022 मेष राशिफल

करियर के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किए किसी वादे को निभाने की जरुरत है। किसी करीबी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में किसी का समर्थन मिल सकता है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - टरक्वॉइश

29  सितंबर 2022 वृषभ राशिफल

किस चीज़ में सोच समझकर निवेश करें। परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग कर लें। छात्र अपनी पसंदीदा चीज़ करने में नाकामियाब होंगे। विवाह योग्य लोगों को भी इंतज़ार करना पड़ सकता है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - नीला

29  सितंबर 2022 मिथुन राशिफल

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत का ख्याल रखें। किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - पीच

29  सितंबर 2022 कर्क राशिफल

कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के लोग घर पर किए गए बदलावों का स्वागत करेंगे। प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी से प्यार और स्नह मिलेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

29  सितंबर 2022 सिंह राशिफल

कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी के साथ मिलने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – मजेंटा

29  सितंबर 2022 कन्या राशिफल

परिवार में शांति का माहौल बनाने की कोशिश करें। आवागमन का नया साधन मिलने से ऑफिस आना जाना आसान होगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई काम ना करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी के करीब महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – मरुन

29  सितंबर 2022 तुला राशिफल

कार्यक्षेत्र पर अपना विकल्प देने से पहले दो बार सोच लें। किसी नए घर या शहर में शिफ्ट हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार में शांति बनाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाइट ग्रे

29  सितंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

टूरिज़्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य को चालाकी से संभालने की ज़रूरत है। किसी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग कर लें। किसी स्पोर्टस के लिए गंभीर हो सकते हैं। जीवनासाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – गाढ़ा लाल

29  सितंबर 2022 धनु राशिफल

खाने के शौकीन लोगों को किसी दावत का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को अपनी जिद पूरी करने के लिए मनाएंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा कर रहे लोग पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों को लेकर ईमानदार रहें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – टरक्वॉइश

29  सितंबर 2022 मकर राशिफल

कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी मामले में पर आपका दृष्टिकोण आपको विजयी बनाएगा। परिवार के कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं। किसी चीज़ को सीखने का मौका मिलेगा। आपके साथी को आपसे काफी उम्मीदें हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – पर्पल

29  सितंबर 2022 कुंभ राशिफल

अचानक कोई खर्चा आ सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। किसी की भावनाओं को आहत करने से बचें। पढ़ाई में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने दिन को अच्छे से प्लान करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – वॉयलेट

29  सितंबर 2022 मीन राशिफल

अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के लोग आपकी ज़रूरत को समझेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। विदेश पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – सेंडी ब्राउन

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.