Header Ads

Ahoi Ashtami 2022 Shubh Muhurat: जानिए अहोई अष्टमी पर कौन से बन रहे हैं शुभ संयोग

 

ahoi ashtami 2022 shubh muhurat ahoi ashtami ka shubh sanyog
Ahoi Ashtami 2022 Shubh Muhurat


Ahoi Ashtami 2022 Shubh Muhurat: अहोई अष्टमी का त्योहार (Ahoi Ashtami Festival) इस साल 17 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। करवा चौथ (Karwa Chauth) की तरह ही यह व्रत सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी के शुभ संयोग।

ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2022 Mein Kab Hai: अहोई अष्टमी व्रत की उद्यापन विधि

अहोई अष्टमी के शुभ संयोग (Ahoi Ashtami Ke Shubh Sanyog)

अहोई अष्टमी का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ की तरह ही इस यह व्रत भी सुहागन महिलाओं के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन इस व्रत में चंद्रमा की जगह तारों को अर्घ्य दिया जाता है। 

अगर इस दिन बनने वाले शुभ संयोगों की बात करें तो इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 38 मिनट से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा और वहीं निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 16 मिनट से अगले दिन रात 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। 

अहोई अष्टमी के अशुभ संयोग  (Ahoi Ashtami Ke Ashubh Sanyog)

अहोई अष्टमी के अशुभ संयोगों की बात करें तो इस दिन राहुकाल मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं गुलिक मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 9 मिनट से दोपहर 14 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। 

ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2022 Date: अहो ई अष्टमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त,महत्व और पूजा विधि

अहोई अष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त  (Ahoi Ashtami 2022 Shubh Muhurat)

राधा कुंड में स्नान का दिन- 17 अक्टूबर 2022

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - शाम 5 बजकर 50 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक (17 अक्टूबर 2022)

तारों को देखने के लिये सांझ का समय - शाम 6 बजकर 13 मिनट (17 अक्टूबर 2022)

अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय - रात 11 बजकर 24 मिनट (17 अक्टूबर 2022)


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.