Header Ads

13 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

13 November 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

 

13 November  2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

13 नवंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : आर्द्रा

• योग : साध्य

• करण : कौलव

• सूर्योदय: 06:42

• सूर्यास्त : 5:28

ये भी पढ़ें- 14 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏 13 नवंबर 2022 मेष राशिफल

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – टरक्वॉइश

🐂 13 नवंबर 2022 वृषभ राशिफल

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – कॉफी

👫 13 नवंबर 2022 मिथुन राशिफल

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – लाल

🦀 13 नवंबर 2022 कर्क राशिफल

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – मर्जेंटा

🐅 13 नवंबर 2022 सिंह राशिफल

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – लेवेंडर

ये भी पढ़ें- 15 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🙎‍♀️ 13 नवंबर 2022 कन्या राशिफल

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग –  पैरट ग्रीन

⚖️ 13 नवंबर 2022 तुला राशिफल

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – मेटैलिक ब्लू

🦂 13 नवंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सफेद

🏹 13 नवंबर 2022 धनु राशिफल

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - पीला

🐊 13 नवंबर 2022 मकर राशिफल

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – इंडिगो

🍯 13 नवंबर 2022 कुंभ राशिफल

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन

🐟 13 नवंबर 2022 मीन राशिफल

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – डार्क ग्रे


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.