Header Ads

27 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

27 November 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

27 November  2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं यदि आज के व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज विनायक चतुर्थी। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

27 नवंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा

• योग : गण्ड

• करण : विष्टि

• सूर्योदय: 06:53

• सूर्यास्त : 5:24

ये भी पढ़ें- 28 November 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏 27 नवंबर 2022 मेष राशिफल

कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन

🐂 27 नवंबर 2022 वृषभ राशिफल

भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – हल्का नीला

👫 27 नवंबर 2022 मिथुन राशिफल

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – लेमन

🦀 27 नवंबर 2022 कर्क राशिफल

परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – नारंगी

🐅 27 नवंबर 2022 सिंह राशिफल

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – केसरिया

🙎‍♀️ 27 नवंबर 2022 कन्या राशिफल

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – नेवी ब्लू

⚖️ 27 नवंबर 2022 तुला राशिफल

आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – इंडिगो

🦂 27 नवंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – हल्का लाल

🏹 27 नवंबर 2022 धनु राशिफल

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – डार्क ब्राउन

🐊 27 नवंबर 2022 मकर राशिफल

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू

🍯 27 नवंबर 2022 कुंभ राशिफल

किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोमांस के मामले में समय खुशनुमा रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का भूरा

🐟 27 नवंबर 2022 मीन राशिफल

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – इंडिगो

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.