Header Ads

11 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

11 December 2022 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal

11 December 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज संकष्टी चतुर्थी है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा और फिर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

11 दिसंबर 2022 का पंचांग

• नक्षत्र : पुष्य

• योग : ब्रह्म

• करण : विष्टि

• सूर्योदय: 07:04

• सूर्यास्त : 5:25

ये भी पढ़ें- 12 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🐏 11 दिसंबर 2022 मेष राशिफल

धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

शुभ अंक: 15

शुभ रंग:सफेद

🐂 11 दिसंबर 2022 वृषभ राशिफल

संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: गहरा हरा

👫11 दिसंबर 2022 मिथुन राशिफल

जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

🦀11 दिसंबर 2022 कर्क राशिफल

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।

शुभ अंक:3

शुभ रंग :मैजेंटा

🐅11 दिसंबर 2022 सिंह राशिफल

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

शुभ अंक:9

शुभ रंग: हल्का लाल

ये भी पढ़ें- 13 December 2022 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)  

🙎‍♀️11 दिसंबर 2022 कन्या राशिफल

मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ अंक:11

शुभ रंग: पीच

⚖️ 11 दिसंबर 2022 तुला राशिफल

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

शुभ अंक: 20

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

🦂11 दिसंबर 2022 वृश्चिक राशिफल

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

शुभ अंक:3

शुभ रंग: चॉकलेट

🏹11 दिसंबर 2022 धनु राशिफल

उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक:6

शुभ रंग:क्रीम

🐊11 दिसंबर 2022 मकर राशिफल

धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

शुभ अंक:7

शुभ रंग:मैरून

🍯11 दिसंबर 2022 कुंभ राशिफल

समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी।

शुभ अंक:18

शुभ रंग: सुनहरा भूरा

🐟11 दिसंबर 2022 मीन राशिफल

रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी।

शुभ अंक:17

शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.