Header Ads

Mahashivratri Vrat 2023 Kab Hai: जानिए गर्भवती महिलाएं किस प्रकार से रख सकती हैं महाशिवरात्रि का व्रत

mahashivratri vrat 2023 kab hai mahashivratri vrat for pregnant ladies garbhvati mahila ke liye mahashivratri vrat

Mahashivratri Vrat 2023 Kab Hai


Mahashivratri Vrat 2023 Kab Hai: महाशिवरात्रि के व्रत (Mahashivratri Vrat) को हिंदू धर्म में अत्याधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष पूजा की जाती है। लेकिन कुछ महिलाएं गर्भवती होने की वजह से इस व्रत को नहीं रख पातीं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की आप गर्भवती होने के बावजूद भी इस व्रत को किस प्रकार से रख सकती हैं। जिससे आपको और आपके गर्भ में पल रहे शिशु को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ न हो तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं कैसे रख सकती हैं गर्भवती महिलाएं महाशिवरात्रि का व्रत।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2023 Date: महाशिवरात्रि 2023 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त,महत्व और पूजा विधि

गर्भवती महिलाएं कैसे रखें महाशिवरात्रि का व्रत (Garbhvati Mahila kaise Rakh Sakti Hai Mahashivratri Ka Vrat)

1. यदि कोई गर्भवती महिला अगर महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहती है तो पहले उसे डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए। जिससे उसे और उसके गर्भ में पहल रहे शिशु को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

2. महाशिवरात्रि पर निर्जला व्रत रखने की भी परंपरा है। लेकिन यदि गर्भवती स्त्रियों को निर्जल व्रत नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए आप दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी अवश्य पीती रहें।

3.गर्भवती महिला को महाशिवरात्रि पर फलाहार अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से न तो आपका व्रत खंडित होगा और न हीं आपके गर्भ में पल रहे शिशु को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होगी। 

4.इसके अलावा गर्भवती महिलाएं महाशिवरात्रि के व्रत में ड्राई फ्रूटस, चाय और कॉफी का भी सेवन कर सकती हैं।

5.इस दिन गर्भवती महिला को ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको और आपके शिशु को परेशानी हो सकती है।

6. गर्भवती महिलाओं को महाशिवरात्रि के व्रत में ज्यादा बैठना भी नहीं चाहिए। क्योंकि इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु को परेशानी हो सकती है।

7.महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण को अत्याधिक महत्व दिया जाता है। लेकिन गर्भवती महिला को रात्रि जागरण में ज्यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए और न हीं ज्यादा देर तक जागना चाहिए।

8. गर्भवती महिलाओं को महाशिवरात्रि पर अत्याधिक मिठाई का भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

9.महाशिवरात्रि पर आपको भांग से बनी हुई चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु को परेशानी हो सकती है।

10. गर्भवती महिलाओं को व्रत के पारण के समय भी अत्याधिक भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए थोड़ी मात्रा में ही भोजन को ग्रहण करें।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.