Header Ads Widget

22 March 2023 : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

22 March 2023  aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac
Aaj ka Rashifal)

22 March 2023 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। अगर व्रत और त्योहारों की बात करें तो आज चैत्र नवरात्रि गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन कुछ राशियों के जातको के लिए आज का दिन कुछ शुभ और कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। इसलिए आपको आज अपने दिन के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

22 मार्च 2023 का पंचांग

• नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद

• योग :  ब्रह्म

• करण : बव

• सूर्योदय: 06:26

• सूर्यास्त : 6:32

🐏22 मार्च  2023 मेष राशिफल
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

शुभ अंक:8

शुभ रंग: क्रीम

🐂22 मार्च  2023 वृषभ राशिफल
विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक :5

शुभ रंग:सी ग्रीन

👫22 मार्च  2023 मिथुन राशिफल
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

शुभ अंक:11

शुभ रंग:लैवेंडर

🦀22 मार्च  2023 कर्क राशिफल
चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

शुभ अंक:9

शुभ रंग: सैफरन

🐅22 मार्च  2023 सिंह राशिफल
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

शुभ अंक:17

शुभ रंग :हल्का नीला

🙍‍♀️22 मार्च  2023 कन्या राशिफल
मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

शुभ अंक:4

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

⚖️22 मार्च  2023 तुला राशिफल
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक: 19

शुभ रंग:  टरक्वाइश

🦂22 मार्च  2023 वृश्चिक राशिफल
मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक:3 

शुभ रंग: मैजंटा

🏹22 मार्च  2023 धनु राशिफल
कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
 शुभ अंक:2

शुभ रंग :सफेद

🐊22 मार्च  2023 मकर राशिफल
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

शुभ अंक:7

शुभ रंग: रॉयल ब्लू

🍯22 मार्च  2023 कुंभ राशिफल
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

शुभ अंक:6

शुभ रंग: चॉकलेट

🐟22 मार्च  2023 मीन राशिफल
बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

शुभ अंक:11

शुभ रंग: इंडिगो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ