Header Ads

Ram Navami Puja Vidhi: यहां जानें रामनवमी की संपूर्ण पूजा विधि


Ram Navami Puja Vidhi Ram Navami Puja Kaise Kare Shri Ram Puja Vidhi Sri Ram Pujan
 Ram Navami Puja Vidhi


 
Ram Navami Puja Vidhi: रामनवमी अयोध्या के भगवान राम (Lord Rama) के जन्म का प्रतीक त्योहार है। जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के दिन मनाया जाता है। वहीं इस दिन चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। इसलिए रामनवमी को अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग मां दुर्गा (Goddess Durga) कन्या पूजन के साथ विदा करते हैं तो वहीं रामभक्त इस दिन व्रत रखकर भगवान राम की विधिवत पूजा करते हैं और उनसे अपने जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करते हैं। लेकिन अगर आप यह नहीं जानते कि रामनवमी के दिन भगवान राम की किस प्रकार से पूजा की जाती है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं रामनवमी की पूजा विधि।

ये भी पढ़ें- Ram Navami Significance: जानिए क्या है रामनवमी का महत्व

रामनवमी पूजन विधि (Ram Navami Pujan Vidhi)

1. रामनवमी पर भगवान राम की पूजा करने वाले साधक को सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करने लेने चाहिए। 

2.इसके बाद एक साफ चौकी लेकर उस पर गंगाजल छिड़क कर लाल वस्त्र बिछाएं और ऐसी मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। जिसमें भगवान श्री राम , माता सीता,लक्ष्मण जी और हनुमान जी भगवान श्री राम के चरणों में बैठे हुए हों।

3. मूर्ति स्थापित करने के बाद भगवान श्री राम का रोली से तिलक करें।इसके बाद माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी का भी तिलक करें।

4. भगवान राम का तिलक करने के बाद उन्हें लाल फूलों की माला पहनाएं और उन्हें पुष्प अर्पित करें। इसके बाद अक्षत,फल,मिठाई और शंख भी भगवान श्री राम को अर्पित करें।

5. इसके बाद भगवान राम को नैवेद्य अर्पित करें और उनके आगे धूप व दीप जलाएं और उनकी विधिवत पूजा करें।

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2024 Me Kab Hai: जानिए रामनवमी 2024 में कब है और क्या है रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

6.इसके बाद रामायण या रामचरित मानस का पाठ करें। यदि संभव हो तो आप इन दोनों का ही पाठ करें।

7. अंत में भगवान राम की धूप व दीप से आरती उतारें और मिठाई का भोग लगाएं।

8. इसके बाद भगवान श्री राम को झूला अवश्य झूलाएं।

9. अंत में भगवान श्री राम से पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा याचना अवश्य करें।

10. रामनवमी के दिन  गेहूं और बाजरे का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को गेहूं या बाजरे का दान अवश्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.