Header Ads

Vat Savitri Vrat Importance: जानिए क्या है वट सावित्री व्रत का महत्व


vat savitri vrat importance vat savitri vrat significance vat savitri vrat ka mahatva
Vat Savitri Vrat Importance

Vat Savitri Vrat Importance: वट सावित्री व्रत का त्योहार (Vat Savitri Vrat Festival) भारत भर में विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। यह व्रत हर माह के ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके अलावा और क्या है वट सावित्री व्रत का महत्व (Vat Savitri Vrat Significance) आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और वट सावित्री व्रत की कथा

वट सावित्री व्रत महत्व (Vat Savitri Vrat ka Mahatva)

वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है। जिसे बरगद के पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। इस पेड़ की शाखाएं काफी बड़ी होती हैं, जो नीचे की और लटकी हुई होती हैं। इन्हीं शाखाओं को सावित्री देवी का रूप भी माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- Kurma Jayanti Puja Vidhi: यहां देखें कूर्म जयंती की संपूर्ण पूजा विधि

इस व्रत को सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। पुराणों के अनुसार सावित्री नाम की एक स्त्री अपने पति के प्राणों को यमराज से वापस लेकर आई थी। इसी कारण से इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पित की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को करती हैं।

 इतना ही नहीं माना जाता है कि जो भी महिला इस व्रत को पूरी सच्चे मन से करती है, उसका वैवाहिक जीवन भी सुखद होता है। पुराणों के अनुसार बरगद के पड़े त्रिदेवों का वास माना जाता है। जो ब्रह्मा,विष्णु और महेश हैं। इसलिए यह वृक्ष सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला वृक्ष भी माना जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.