Header Ads

Sawan Shivratri Puja Vidhi: जानिए सावन शिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव की पूजा


sawan shivratri puja vidhi sawan shivratri pujan vidhi shivratri puja vidhi
Sawan Shivratri Puja Vidhi

Sawan Shivratri Puja Vidhi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि (Sawan Shivratri or Shravan Shivratri) के नाम से जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर में सावन का महीना (Sawan Month) प्रकृति की सुंदरता और अपने साथ आने वाले विभिन्न शुभ त्योहारों के मामले में सबसे खूबसूरत महीना माना जाता है। हर साल सावन के महीने में सुहावना मौसम और दिव्यता साथ आती है। इस दिन उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर, काशी विश्वनाथ और बद्रीनाथ धाम में सावन माह के दौरान विशेष पूजा और शिव दर्शन की व्यवस्था की जाती है। अगर आप इस बार अपने परिवार के साथ जाएंगे तो आप हजारों शिव भक्तों को गंगाजल अभिषेक करते हुए देख सकते हैं।

इस दिन भगवान शिव की पूजा करना और जलाभिषेक करना बहुत ही लाभदायक होता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करना चाहते हैं तो आज हम आपको सावन शिवरात्रि की संपूर्ण पूजा विधि बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं सावन शिवरात्रि की पूजा विधि पर एक नजर...

सावन शिवरात्रि की पूजन विधि (Sawan Shivratri Pujan Vidhi)

1.सावन शिवरात्रि के दिन साधक को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव के मंदिर में जाना चाहिए।

2. इसके बाद सबसे पहले उसे भगवान शिव , माता पार्वती और नंदी को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2024 Kab Ki Hai:  सावन शिवरात्रि 2024 में कब है और क्या है शुभ मुहूर्त

3.स्नान कराने के बाद भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तु जैसे बेलपत्र , धतूरा, कच्चे चावल , घी और शहद अर्पित करने चाहिए।

4.इसके बाद शिवलिंग को धूप -दीप दिखाकर जल चढ़ाना चाहिए और सावन शिवरात्रि का कथा पढ़नी या सुननी चाहिए।  

5.सावन की शिवरात्रि में खट्टी चीजों का सेवन निषेध माना गया है। इसलिए भूलकर भी इस दिन खट्टी चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें और न हीं इस दिन काले रंग के वस्त्र धारण करें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.