Header Ads

Sawan Shivratri Importance: जानिए क्या है सावन शिवरात्रि का महत्व

Sawan Shivratri Importance Sawan Shivratri Significance Sawan Shivratri Ka Mahatva
Sawan Shivratri Importance

Sawan Shivratri Importance: सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में फाल्गुन मास और सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि (Shivratri) को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन मास में लोग कावड़ लेकर जल लेने जाते हैं और सावन शिवरात्रि के दिन उस जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा और क्या है सावन शिवरात्रि का महत्व...

सावन शिवरात्रि का महत्व (Sawan Shivratri Significance)

एक साल में 12 शिवरात्रियां पड़ती है। जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इन 12 शिवरात्रियों में फाल्गुन मास और सावन की मास की शिवरात्रि को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। शिवरात्रियां मुख्य रूप से भगवान शिव को अर्पित है। 

इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा करता है, उसके सभी दुखों का नाश होता है और उसे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। सावन मास में लोग कावंड लेने भी जाते हैं और सावन शिवरात्रि पर उस जल से भोले नाथ का अभिषेक करते है। 

जिससे उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सके। इस मास में भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करने से धन, सुख और शांति सभी की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं यदि कोई कुवांरी लड़की सावन शिवरात्रि का व्रत रखती है तो उसे मनाचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.