Header Ads

Bhai Dooj Kab Hai 2024: भाई दूज 2024 में कब है, जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त और भाई दूज की कथा

bhai dooj kab hai 2024 bhai dooj 2024 date and time when is yam dwitiya 2024 bhai dooj story
Bhai Dooj Kab Hai 2024

Bhai Dooj Kab Hai 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज के इस त्योहार को यम द्वितीया (Yama Dwitiya) के नाम से भी जाना जाता है। इस बहने अपने भाई को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित करती हैं और उनका तिलक करती हैं। जिससे उन्हें नर्क में दी जाने वाली यातनाओं से बचाया जा सके तो चलिए जानते हैं भाई दूज 2024 में कब है (Bhai Dooj 2024 Mein Kab Hai), भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj ka Shubh Muhurat) और भाई दूज की कथा (Bhai Dooj Story)


भाई दूज 2024 तिथि (Bhai Dooj 2024 Date) 

3 नवंबर 2024

भाई दूज 2022 शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2024 Subh Muhurat) 

भाई दूज अपराह्न समय - दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक (3 नवंबर 2024)

द्वितीया तिथि प्रारम्भ -  रात 8 बजकर 21 मिनट से (2 नवंबर 2024)

द्वितीया तिथि समाप्त - अगले दिन रात 10 बजकर 05 मिनट तक (3 नवंबर 2024)


भाई दूज की कथा (Bhai Dooj Ki Katha)

भाई दूज की लोकप्रिय किंवदंतियों में से एक मृत्यु के देवता भगवान यमदूत और उनकी बहन यमुना के बारे में है। एक बार यमुना भी अपने भाई यमराज से मिलने नरक लोक गईं। जहां उन्होंने अपने भाई को नरक में पापियों को सजा सुनाते और यमदूतों को उन्हें यातनाएं देते हुए देखा। 

जिससे देखकर यमुना जी को अत्यंत ही दुख हुआ। जिसके बाद यमुना जी ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद दिवाली के दूसरे दिन यमराज यमुना जी के घर गए। उनकी बहन ने उनका ख़ुशी से स्वागत किया। 

यमराज के आगमन पर यमुना जी ने उनके माथे पर तिलक लगाया आरती की और स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खिलाए। जिससे यमराज अत्यंत ही प्रसन्न हुए। जिसके बाद यमराज ने उन्हें वरदान दिया कि जब भी कोई भाई इस दिन अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर जाएगा तो उसे स्वास्थ्य और धन का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

इतना ही नहीं उसे नरक में दी जाने वाली यातनाएं भी नहीं सहनी पड़ेगा। इसी कारण से इस दिन भाई अपने बहन के घर जाकर भोजन करते हैं और बहने उनके माथे पर तिलक करती हैं। जिससे उनके भाई की अकाल मृत्यु और नरक में दी जाने वाली यातनाओं से रक्षा हो सके।  इसी वजह से इस दिन को "यम-द्वितीया" के नाम से भी जाना जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.