Header Ads

मंगल का मेष राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के जातको की लगेगी लॉटरी

 



मंगल ग्रह 24 दिसंबर 2020 को देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि को छोड़कर अपनी स्वंय की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर 24 दिसंबर को यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। मंगल ग्रह के अपनी ही राशि में गोचर करने के कारण ज्यादातर राशियों को इसके शुभ परिणाम ही प्राप्त होंगें। लेकिन कुछ राशियों के जातको को इसकी अशुभता का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में कैसा पड़ेगा मंगल के इस राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर प्रभाव आइए जानते हैं.....   


मेष राशि 

मेष राशि के लिए मंगल का यह लग्न भाव में हो रहा है। लग्न भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके अपने अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे। इस समय में आपके व्यक्तितव में निखार आएगा। लेकिन इस समय में आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय में आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं इस समय में आपको ससुरालपक्ष से भी रिश्तों को लेकर सर्तक रहना चाहिए और वाहन को ध्यान से चलाना चाहिए।


वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर बारहवें भाव  में होगा। इस समय में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में व्यापार से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या इस समय में नहीं आएगी। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं छोटे भाई बहनों से भी इस समय में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप कर्जा लेना चाहते हैं तो इस समय में आपको आसानी से कर्ज मिल सकता है।


मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपको कई जगह से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी सैलरी बढ़ सकती है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको आपके व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आप धन का संचय भी कर पाएंगे। लेकिन इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए यह समय ठीक नहीं प्रेमी से किसी बात को लेकर आपका  झगड़ा हो सकता है। इसलिए प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें।


कर्क राशि 

कर्क राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। इस भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। लेकिन प्रॉपर्टी के मामलों को लेकर आपको इस समय में सावधान रहना चाहिए आपके साथ किसी प्रकार का कोई धोखा भी हो सकता है। इस समय में आप अपने सभी कार्यों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को भी इस समय में किसी तरह का कोई लाभ इस समय में प्राप्त हो सकता है। 


सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। इस समय में आपके सभी रूके हुए काम पूर्ण होंगे। इस समय में आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। लेकिन आपका यह खर्चा किसी न किसी शुभ कार्य पर होगा। यदि आप किसी धार्मिक  यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आप इस समय में अपनी यह यात्रा पूरी कर सकते हैं। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों के लेकर सतर्क रहना चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधी किसी कार्य में भी आपको इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है।


 

 कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। यदि आप कोई गुप्त विद्या सीख रहे हैं .या फिर आप किसी रिसर्च के कार्य से जुड़े हुए हैं तो मंगल का यह गोचर आपके लिए लाभदायक है।अन्यथा अन्य लोगों के लिए मंगल का यह गोचर कष्टाकारी भी रह सकता है। इस समय में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए नहीं तो आपका परिवार या रिश्तेदारी में झगड़ा हो सकता है। धन के मामले में भी आपको इस समय में सतर्क रहना चाहिए। आपको इस समय में न तो किसी को उधार देना चाहिए और न हीं किसी से उधार लेना चाहिए। वैसे इस समय में आप अपने कार्यों में बहुत अधिक मेहनत करेंगे। लेकिन इस समय में आपको अपने कार्यों में कम ही लाभ प्राप्त होगा।


तुला राशि

मंगल का यह गोचर तुला राशि के जातको के लिए सातवें भाव होने जा रहा है। जिसकी वजह आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।इसलिए आपको किसी से बात करते समय सोच समझकर ही बात करनी चाहिए।वैसे इस समय में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अपने बिजनेस पार्टनर से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपका समाज में मान- सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। वहीं आपकी धन संबंधी समस्याएं भी इस समय में समाप्त होंगी। 


वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव में मंगल का गोचर होने के कारण इस समय में आपको अपने शत्रु पक्ष से छुटकारा मिलेगा। वहीं यदि आप काफी समय से बीमार चल रहे थे तो इस समय में आपकी वह बीमारी भी ठीक हो जाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय में आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आपके व्यक्तितव में भी इस समय में निखार आएगा। लेकिन इस समय में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही धन खर्च करें।


धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। पंचम भाव में मंगल का गोचर होने के कारण विद्यार्थियों को इस समय मे एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। वहीं इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं वह अपने लवमेट के साथ रिश्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर हो सकते हैं। वहीं इस राशि के जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उन्हें संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। इतना ही नहीं इस राशि के लोगों को अपने ससुराल पक्ष से भी कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। 


मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी के कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकते हैं।वहीं यदि आप काफी समय से वाहन आदि लेना चाहते थे तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। लेकिन इस समय में आपको अपने पिता के स्वास्थय को लेकर सतर्क रहना चाहिए। वहीं वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव चल रहा तो वह भी इस समय में समाप्त होगा। व्यापारियों को भी इस समय में किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन नौकरी करने वाले जातकों का इस समय में बॉस के झगड़ा हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। 


कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातको के लिए मंगल का यह गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे में भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने आपको इस समय में पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों में भी इस समय में मधुरता आएगी। आप इस समय में अपने शत्रु पक्ष पर पूरी तरह से हावी रहेंगे। इस राशि के जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को भी इस समय में कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस समय में आपको भाग्य के भरोसे न रहकर अपने मेहनत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।


मीन राशि 

मीन राशि के जातको के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। दूसरे भाव में मंगल का गोचर होने के कारण आपके कुटूंब में चल रहा कोई विवाद इस समय में समाप्त हो सकता है। परिवार और बच्चों के साथ आपका समय काफी अच्छा बीतेगा। धन को लेकर चली आ रही परेशानियां भी इस समय में समाप्त होगी। कहीं से रूका हुआ धन भी इस समय में प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस समय में आपको वाहन बहुत ही ध्यान से चलाना चाहिए नहीं तो आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं। इस समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। 




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.