Header Ads

Sun Transit In December 2020 : सूर्य का धनु राशि में गोचर,इन चार राशियों के जातको को मिलेगा लाभ




Sun Transit In December 2020 : सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है और सूर्य देव 15 दिसंबर 2020 यानी मंगलवार के दिन रात 11 बजकर 18 मिनट पर देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर सूर्य देव 14 जनवरी 2021 तक रहेंगे। शास्त्रों के अनुसार जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में गोचर करते हैं तो उस समय कोई भी शुभ कार्य जैसे सगाई,विवाह,मुंडन ग्रह प्रवेश आदि करना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा सूर्य देव का यह गोचर आपकी राशि के लिए शुभ है या अशुभ आइए जानते हैं...

मेष राशि 

मेष राशि के जातको के लिए सूर्य देव नवम भाव में गोचर करेंगे नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। सूर्य देव के इस भाव में गोचर करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आपके कुछ कार्य भी बन सकते हैं।सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण आपकी कुछ यात्राएं भी हो सकती है। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने सभी कार्यों में सफल होंगे। लेकिन इस समय में आपको अपने भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए सूर्य देव अष्टम भाव में गोचर करेंगे। अष्टम भाव में सूर्य देव के गोचर के कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी से भी अहंकार भरी बातें बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय में धन को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको इस समय में न तो किसी को धन उधार देना चाहिए और न हीं किसी से धन उधार लेना चाहिए।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातको के लिए सूर्य देव सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सप्तम भाव से दांपत्य जीवन का विचार किया जाता है। इस समय में आपके दांप्तय जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। आपके जीवनसाथी के अंदर इस समय में अहंकार बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपका जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने बिजनेस पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातको के लिए सूर्य देव छठे भाव में गोचर करेंगे।सूर्य देव का छठे भाव में गोचर आपको मिलाजुला फल  देगा। इस समय में आपको स्वास्थय लाभ होगा। वहीं यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान थे तो इस समय में आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन इस समय में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आप इस समय में व्यर्थ की चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना चाहिए और सोच समझकर ही धन खर्च करना चाहिए।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए सूर्य देव पंचम भाव में गोचर करेगा। सूर्य के पंचम भाव में गोचर करने के कारण सिंह राशि के जातको के अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। इसलिए आपको इस समय में अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। वहीं यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय में आपको अपने प्रेम संबंधों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपको शिक्षा संबंधी कोई लाभ हो सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए सूर्य देव चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। सूर्यदेव के इस भाव में गोचर करने के कारण आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थितियां उभर सकती हैं। वहीं इस समय में आपकी माताजी और पिताजी की सेहत भी खराब हो सकती है। इसलिए माता पिता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। आपका कोई सरकारी काम भी इस समय में रूक सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस समय में अपने कार्यस्थल में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



तुला राशि 

तुला राशि के जातको के लिए सूर्य देव तीसरे भाव में गोचर करेंगे। तीसरे भाव में सूर्यदेव का गोचर होने के कारण तुला राशि के जातको के पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय में आपके छोटे भाई बहनों को भी इस समय किसी तरह का कोई लाभ हो सकता है। लेकिन इस समय में आपको भाग्य के भरोसे अधिक नहीं रहना चाहिए। क्योंकि आपका भाग्य इस समय में आपका कम ही साथ देगा। लेकिन धार्मिक कार्य करने वाले लोगों के इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातको के लिए सूर्य देव का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। लेकिन आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपको धनलाभ हो सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ था तो इस समय में आपको आपका वह पैसा मिल सकता है। लेकिन इस समय में आपको अपने ससुराल के साथ संबंधों को लेकर सर्तक रहना चाहिए क्योंकि आपका अपने ससुराल वालों के साथ इस समय में झगड़ा हो सकता है। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातको के लिए सूर्य देव का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। सूर्य देव के आपके इस भाव में गोचर होने के कारण आपके अंदर अहंकार बढ़ सकता है। जिसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पढ़ सकता है। इस समय में आपको बुखार की समस्या भी हो सकता है। इसलिए स्वास्थय के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। लेकिन इस समय में आपको सरकारी क्षेत्र से कोई लाभ हो सकता है। वहीं इस समय में आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव में सूर्य का गोचर अच्छा नहीं माना जाता। इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। इस समय में आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। आपको इस समय में अपने शत्रु पक्ष से भी परेशानी हो सकती है। वहीं सूर्य के इस गोचर के कारण आपका स्वास्थय भी खराब हो सकता है। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय में आप विदेश जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इस भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण आपको कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से भी हो सकती है जिससे भी आपको आने वाले समय में किसी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने घर के छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए सूर्य का यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। दशम भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उनका इस समय में प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों को उच्च अधिकारियों के द्वारा सरहाया जाएगा। पिता के साथ संबंधों में भी इस समय में मजबूती आएगी।लेकिन इस समय में उनका स्वास्थय खराब हो सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.