Header Ads

Swapna Shastra : सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ,जाने यहां

Sapne Mein  Saap Dekhna


 Swapna Shastra: सपने में सांप देखना (Sapne Mein Saap Dekhna)। सपने में सांप देखने (Snake in Dream) को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत हैं कुछ विद्वान इसे शुभ मानते हैं तो वहीं कुछ विद्वान इसे अशुभ मानते हैं। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में सांप को राहु केतु (Rahu-Ketu) से जोड़कर देखा जाता है तो वहीं कुछ विद्वान लोग सांप (Saanp) को पूर्वजों से जोड़कर भी देखते हैं। तो आइए जानते है ंकैसा होता है सपने में सांप को देखना शुभ है या अशुभ (Sapne Me Saap Dekhna Subh ya Ashubh)

सपने में सांप देखना (Sapne Me Saap Dekhna)

यदि आप सपने में सांप देखते हैं और वह शांत अवस्था में हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत होने वाला है। आपको इस समय में धनलाभ हो सकता है। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं और आपको अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई है तो इस सपने के बाद जल्द ही आपके घर में संतान की किल्लाकारियां गुंजने लगेंगी।

सपने में सांप पकड़ना (Sapne Me Saap Pakadna)

सपने में सांप पकड़ना (Sapne Mein Saap Pakadna) स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपको आने वाले समय धन लाभ हो सकता है। जो जीवन में एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसके अलावा सांप पकड़ने का एक और मतलब होता है। जिसके अनुसार यदि आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही थी तो वह अब जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए सपने में सांप को पकड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है।

सपने में सांप को मारना (Sapne Mein Saap ko Marna)

अगर आप सपने में स्वंय को किसी सांप को मारते हुए देखते हैं तो यह सपना एक शुभ माना जाता है। जिसके अनुसार यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान थे तो अब आप उन्हें परास्त करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। आपको इस समय में अपने सभी शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। इसलिए सपने में सांप को मारना बहुत ही शुभ माना जाता है। जो आपको शत्रुओं से छुटकारा दिलाने की ओर संकेत करता है।  

सपने में सांप और नेवला देखना (Sapne Me Saap or Nevla Dekhna)

यदि आप सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको किसी सरकारी विभाग से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है। इसलिए सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना अशुभ माना जाता है।

सपने में सांप का काटना (Sapne Mein Saap ka Katna)

अगर आपको सपने में कोई सांप काट लेता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। जो आपको भविष्य में होने वाले खतरे की सूचना देता है। जिससे आप पूरी तरह से अनजान हैं। इसलिए यदि आप ने इस तरह का कोई भी सपना देखा है तो आपको पहले से ही सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि निकट भविष्य में किसी भी रूप में आप पर कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। 

सपने में बहुत सारे सांप देखना (Sapne Mein Bahut Sare Saap Dekhna)

यदि आप सपने में बहुत सारे सांप देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में चल रही सभी तरह की परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। वहीं यह सपना आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूती की ओर भी इशारा करता है। आपको इस समय में हर तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। इसलिए सपने में बहुत सारे सांप देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।    


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.