Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में बारिश देखना, शुभ या अशुभ

 

Swapna Shastra Sapne Mein Barish Dekhna Shubh Ya Ashubh Rain Dream Meaning In Hindi
Sapne Mein Barish Dekhna

Swapna Shastra: सपने में बारिश देखना (Sapne Mein Barish Dekhna)। सपने हमें न केवल हमारे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। बल्कि हमें भविष्य के प्रति पहले से ही सतर्क भी कर देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है। सपने में बारिश देखना। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बारिश देखना शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम देता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में बारिश को किस रूप में देखा है तो चलिए जानते हैं सपने में बारिश देखना शुभ या अशुभ (Sapne Me Barish Dekhna Shubh ya Ashubh)

ये भी पढ़ें-   स्वप्न शास्त्र: सपने में कुत्ता देखना देता है कई प्रकार के लाभ, आप भी जानें

सपने में बारिश देखना (Sapne Mein Barish Dekhna)

सपने में यदि आप हल्की बारिश देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। वहीं यदि आप सपने में बहुत तेज बारिश देखते हैं तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए।

सपने में खून की बारिश देखना (Sapne Me Khoon Ki Barish Dekhna)

अगर आप सपने में खून की बारिश देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आप जिस देश में रहते हैं या फिर आप जिस नगर में रहते हैं वहां पर सुखा पड़ सकता है और वर्षा नहीं होगी। इसलिए सपने में खून की बारिश देखना केवल एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता बल्कि पूरे देश को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में छिपकली देखने के से मिलते हैं भविष्य के ये संकेत, आप भी जानें

सपने में बारिश में भीगना (Sapne Mein Barish Me Bhigna)

यदि आप सपने में स्वंय को बारिश में भीगते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी सुख और समृद्धि बढ़ेगी।वहीं इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों को ही एक समान फल देने वाला माना जाता है।जो एक शुभ सपना है। 

सपने में ओले गिरते देखना (Sapne Me Ole Girte Dekhna)

अगर आप सपने में ओले गिरते हुए देखते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। यह मुसीबत आपको परिवार या कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई हो सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि सपने में ओले गिरते देखना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है।

सपने में बारिश में नहाना (Sapne Me Barish Me Nahana)

यदि आप सपने में बारिश में स्वंय को नहाता हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको अपनी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप बीमार नहीं तो आपको अपनी किसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए सपने में बारिश में नहाना बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.