Header Ads

Swapna Shastra: जानिए कैसा होता है सपने में कबूतर देखना, शुभ या अशुभ

Swapna Shastra: जानिए कैसा होता है सपने में कबूतर देखना, शुभ या अशुभ
sapne mein kabutar dekhna

 Swapna Shastra: सपने में कबूतर देखना (Sapne Mein Kabutar Dekhna)। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमारे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। हमारी परिस्थिति में सुधार होगा या परिस्थिति और खराब होंगी।यह हम अपने सपने के द्वारा जान सकते हैं। इन्हीं सपनों (Dreams) में से एक सपना है।सपने में कबूतर देखना (Sapne Me Kabutar Dekhna) तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में कबूतर देखना।

सपने में कबूतर देखना (Sapne Me Kabootar Dekhna)

सपने में कबूतर देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको सुख,समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति होगी। इतना ही आने वाले समय में आपको धनलाभ भी हो सकता है। यह सपना स्त्री और पुरुष दोनों के लिए एक समान माना गया है। जो कई प्रकार के लाभों के बारे में बताता है।

सपने में सफेद कबूतर देखना (Sapne Mein Safed Kabootar Dekhna)

यदि आप सपने में सफेद रंग का कबूतर देखते हैं तो यह सपना भी एक शुभ सपना ही माना गया है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपकी धार्मिक उन्नति होगी। आपका मन इन समय में धर्म कर्म पूजा-पाठ इत्यादि में अधिक लगेगा। यह सपना भी स्त्री और पुरुष दोनों के लिए एक समान ही बताया गया है। जो आपकी धार्मिक उन्नति की और संकेत करता है।

सपने में कबूतर का झुंड देखना (Sapne Mein Kabootar Ka Jhund Dekhna)

सपने में कबूतर का झुंड देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यह शुभ समाचार आपको कहीं से भी प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस शुभ समाचार को सुनने के बाद आपको प्रसन्नता ही प्राप्त होगी। इसलिए सपने में कबूतर का झुंड देखना भी एक अच्छा सपना माना गया है।

सपने में मरा हुआ कबूतर देखना (Sapne Me Mare Hue Kabootar Dekhna)

अगर आप सपने में मरा हुआ कबूतर देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है। इस समय में आपको न तो कहीं पर धन निवेश करना चाहिए और न हीं किसी को धन उधार देना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको आने वाले समय में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

सपने में कबूतर को दाना डालना (Sapne Mein Kabootar Ko Dana Dalna)

यदि आप सपने में स्वंय को कबूतरों को दाना डालते हुए देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आपको अपनी सभी योजनाओं को गुप्त रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका फायदा कोई दूसरा व्यक्ति उठा सकता है।वहीं आपकी योजनाओं को जानकर आपका शत्रु भी आप हावी हो सकता है। इसलिए आपको इस तरह का कोई भी सपना देखने के बाद सावधान हो जाना चाहिए। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.