Header Ads

Jupiter Retrograde In Aquarius 2021: 20 जून को गुरु होंगे वक्री, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका प्रभाव

jupiter retrograde in aquarius 2021 jupiter retrograde 20 jun 2021 to 18 oct 2021 jupiter retrograde for all zodiac signs
Jupiter Retrograde In Aquarius 2021


 Jupiter Retrograde In Aquarius 2021: गुरु ग्रह हर साल वक्री और मार्गी होते हैं। साल 2021 में भी गुरु वक्री होने जा रहे हैं। गुरु इस समय पर कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं जो 20 जून 2021 को रविवार के दिन सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर वक्री हो जाएंगे और अपनी वक्री चाल से ही गुरु अपनी नीच राशि मकर में 14 सितंबर 2021 को मंगलवार के दिन दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद गुरु 18 अक्टूबर 2021 को सोमवार के दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मार्गी अवस्था में आएंगे। गुरु के वक्री होने पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको पर इसका असर आइए जानते हैं.... 

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस समय में आपको अपने लाभों को बढ़ाने के बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय में आपको अपने सभी कामों में शुभफलों को प्राप्त करने के लिए कुछ ज्यादा ही इंतजार करना पड़ सकता है। गुरु के वक्री होने के कारण इस समय में आपको खर्चों मे वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपको आपके भाग्य का भी कम साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में वह अपने प्रेमी को इस समय में काम की वजह से समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  वहीं जब गुरु अपनी व्रकी चाल 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगें उस समय पर आपको अपने कार्यस्थल पर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप पर काम को बोझ बढ़ सकता है। इसलिए अपने काम की ओर अधिक ध्यान दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए गुरु दसवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस समय में आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल  भी ठीक नहीं कहा जा सकता है। इस समय में आपकी वाणी की वजह से भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी से बात करते समय अपने शब्दों पर अधिक ध्यान दें। लेकिन इस राशि के व्यापारियों को कुछ देर से ही सही लेकिन लाभ मिल सकता है। इस समय में आपके पारिवारिक सुखों में भी कमीं आ सकती है। वहीं जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय में आपको अपने भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। ऐसी दशा में आप भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैंठे। इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिश्रा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें इस समय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए गुरु नवम भाव में वक्री होने जा रहे है। नवम भाव में गुरु के वक्री होने के कारण इस समय में आपको अपने भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। इस समय में आपको व्यर्थ की यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो आपको इस समय में अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मिथुन राशि के जातको को अपने छोटे भाई बहनों और जीवनसाथी के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों और अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है। वहीं जब गुरु 14 सितंबर 2021 को अपनी वक्री चाल से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय पर आपको अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपने कार्यस्थल पर अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैसे व्यापारियों को इस समय में धनलाभ के कुछ अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।


कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए गुरु अष्टम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के अष्टम भाव में वक्री होने के कारण आपको इस समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस समय में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपके कुछ रूके हुए काम भी इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। लेकिन इस समय पर आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए नहीं तो आपको बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। वहीं जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय पर आपको जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं या फिर आपके जीवनसाथी का स्वास्थय खराब हो सकता है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी संबंधों को मधुर बनाए रखने की कोशिश करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातको के लिए गुरु सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के सप्तम भाव में वक्री होने के कारण इस समय में आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है या फिर आपके जीवनसाथी को स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप और आपके बिजनेस पार्टनर के बीच में किसी तरह का कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय पर आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने उच्च अधिकारियों के द्वारा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय पर नौकरी बदलने के बारे में भी बिल्कुल भी न सोचें।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातको के लिए गुरु छठे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के छठे भाव में वक्री होने के कारण स्वास्थय के प्रति विशेष ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है। इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता। इस समय पर आपको अपने शत्रुओं से भी परेशानी हो सकती है। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके इस समय में खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए धन को सोच समझकर ही खर्च करें। वहीं जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगें। उस समय पर आपको अपने दांपत्य जीवन पर कुछ प्रेम की कमीं दिखाई दे सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उन्हें भी इस समय में अपने प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कन्या राशि के शादीशुदा जातकों को इस समय पर अपने बच्चों की सेहत पर भी विशेष ध्यान आवश्यकता होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए गुरु पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इस राशि के विद्यार्थियों को विद्यार्जन में परेशानी हो सकती है। वहीं यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय में आपके प्रेम जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस समय पर शादीशुदा जातको को अपनी संतान की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं इस समय में आपको लाभ अर्जित करने के लिए भी अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन जब अपनी वक्री चाल से गुरु 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में आ जाएंगे। उस समय पर आपके परिवारिक सुखों में भी कमीं आ सकती है। माता के साथ आपका किसी तरह का कोई विवाद हो सकता है या फिर आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है। इस समय में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों को लेकर आपको इस समय में सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ कोई विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी इस समय में आपको इस समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय अवधि में ज्यादा सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए गुरु चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपको इस समय में पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप पर काम का बोझ भी बढ़ सकता है। लेकिन फिर भी आपको आपके कार्यक्षेत्र में ज्यादातर परिणाम शुभ ही प्राप्त होंगे। आपकी माता जी की सेहत भी इस समय में खराब हो सकती है। वहीं आपके उनके साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं। इसलिए माता की सेहत और उनके साथ संबंधों को लेकर अधिक सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कोई भी काम इस समय में आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। लेकिन जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय में आपके पराक्रंम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन आप इस समय में कुछ दुस्साहसी भी हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती हैं। जिन्हें इस समय में टाल देना ही बेहतर है।

धनु राशि

धनु राशि के जातको के लिए गुरु तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे है। जिसकी वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपको अपने भाग्य का काम ही साथ मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें। इस समय में आपको अपने छोटे भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके अपने छोटे भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपकी इस समय में कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। जिन्हें टाल देना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। लेकिन जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय पर आपको अपनी वाणी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस समय में आपके ज्यादातर काम आपकी वाणी की वजह से ही बिगड़ेंगे। इस समय में आपके अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ झगड़े भी हो सकते हैं। वहीं धन के लिहाज से भी यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस समय में आप धन बचाने में सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए धन के मामलों में इस समय में सावधानी बरतें। इस समय में आपको किसी को धन उधार देने से भी बचना चाहिए।

मकर राशि 

मकर राशि के जातको के लिए गुरु दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस भाव में गुरु के वक्री होने के कारण इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ भी झगड़े हो सकते हैं। गुरु के इस वक्री काल में आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय में आपका संचित धन खर्च हो सकता है। इसलिए धन के मामलों में इस समय में अधिक सावधानी बरतें। वहीं जब गुरु अपनी वक्री चाल से 14 सितंबर 2021 को आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय में आपके अंदर आलस्य बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपके कई बनते-बनते काम इस समय अवधि में बिगड़ सकते हैं। वहीं इस समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।इस समय में आपको धार्मिक कामों अपना ध्यान अधिक लगाना चाहिए। जिससे आपको गुरु के इस वक्री काल में शुभ फलों की प्राप्ति हो सके।  

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए गुरु उन्हीं की राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सेहत की और विशेष ध्यान दें।वहीं इस समय में आपके अंदर आलस्य भी बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपके काई काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए आपको इस समय में आलस्य का त्याग करना चाहिए। वहीं जब गुरु 14 सितंबर 2021 को अपनी वक्री चाल से मकर राशि में प्रवेश करेंगे उस समय में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपका यह खर्च आपके शत्रुओं और स्वास्थय पर हो सकता है। आपका संचित धन भी इस समय में खर्च होगा। इसलिए धन का बचाने का प्रयास करें नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति इस समय में खराब हो सकती है। लेकिन इस समय में आपकी कहीं दूर की यात्रा भी हो सकती है। जिसे संभव हो तो टाल दें।


मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए गुरु उनके बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इस समय में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस समय में आपक अपने और अपने पिता के स्वास्थय पर अधिक ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस समय में आप और आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है और आपका धन भी आप और आपके पिता के स्वास्थय पर खर्च हो सकता है। वहीं इस समय में आपकी व्यर्थ की यात्राएं भी हो सकती है। जिसे संभव हो तो टाल दें। लेकिन जब गुरु 14 अप्रैल 2021 को अपनी वक्री चाल से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस समय आपको लाभ के योग बनेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी इस समय में बढ़ सकती है। वहीं यदि आप किसी एनजीओ आदि से जुड़े हुए तो इस समय में आपको अधिक लाभ के योग बनेंगे। भाग्य का भी इस समय में आपको पूरा साथ मिलेगा और इस समय में आपका कोई रूका हुआ काम भी बन सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.