Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में अंगूठी देखना,शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में अंगूठी देखना,शुभ या अशुभ
sapne mein anguthi dekhna


Swapna Shastra- Sapne Me Anguthi Dekhna: अंगूठी को एक बहुत ही महत्वपूर्ण आभूमषण माना जाता है। जिसे स्त्री और पुरुष दोनों ही पहनते हैं।लेकिन यही अंगूठी (Ring) जब आपको सपने (Sapne) में दिखाई देती है तो इसके क्या फल होते हैं। कैसा होता है अंगूठी का सपना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Anguthi Dekhna Shubh Ya Ashubh) आईए जानते हैं। 

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: जानिए कैसा होता है सपने में अमरूद देखना, शुभ या अशुभ

 सपने में अंगूठी देखना (Sapne Mein Anguthi Dekhna)

सपने में अंगूठी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं यह सपना धनलाभ की और भी संकेत करता है। इसके अलावा यह सपना प्रेम बढ़ने की और भी संकेत करता है। यदि आप प्रेम संबंधों में हैं तो आपका अपने प्रेमी से और शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा।

सपने में सोने की अंगूठी देखना (Sapne Mein Sone Ki Anguthi Dekhna)

सपने में सोने की अंगूठी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको किसी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि कोई विवाहित पुरुष इस सपने को देखता है तो उसके दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। वहीं यदि कोई शादीशुदा स्त्री इस सपने को देखती है तो उसे संतान प्राप्ति हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में छोटा बच्चा देखने से मिलते हैं ये अद्भुत लाभ, आप भी जानें

सपने में चांदी की अंगूठी देखना (Sapne Mein Chandi ki Anguthi Dekhna)

यदि आप सपने में चांदी की अंगूठी देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।यदि आप कुंवारे हैं और शादी करना चाहते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही ज्यादा शुभ है। क्योंकि आने वाले समय में आपका विवाह शीघ्र ही हो सकता है।

सपने में अंगूठी पहनना (Sapne Mein Anguthi Pahana)

अगर आप सपने में खुद को अंगूठी पहनते हुए देखते हैं तो यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धनलाभ हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है।वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार से भी धनलाभ हो सकता है। इसलिए सपने में अंगूठी पहनना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में अंगूठी खोना (Sapne Me Anguthi Khona)

यदि आप सपने में यह देखते हैं कि आपकी अंगूठी खो गई है और आपके कोशिश करने पर भी आपको वह मिल नहीं रही है तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय में आपके प्रेम संबंधों में भी दरार पड़ सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.