Header Ads

Shani Jayanti Puja Vidhi: जानिए क्या है शनि जयंती की पूजा विधि

shani jayanti puja vidhi shani amavasya puja vidhi shani dev jayanti puja vidhi
Shani Jayanti Puja Vidhi

Shani Jayanti Puja Vidhi: ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती का त्योहार (Shani Jayanti Festival) मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। नवग्रहों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा और व्रत (Shani Dev Ki Puja or Vrat) करने से सभी प्रकार के शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। 

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti Significance: जानिए क्या है शनि जयंती का महत्व

इसलिए जो भी व्यक्ति शनिदेव की दशा, साढ़ेसाती और या फिर शनिदेव की ढैय्या से पीड़ित हो उसे इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए और यदि आप यह नहीं जानते कि शनि जयंती पर आप किस तरह से शनिदेव की पूजा करें तो आज हम आपको यह बताएंगे तो बिना किसी देरी की चलिए जानते हैं शनि जयंती की पूजा विधि।

शनि जयंती पूजा विधि (Shani Jayanti Puja Vidhi)

1. शनि देव की पूजा सूर्योदय से पूर्व या सूर्योदय से पहले की जाती है। इसलिए शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा सूर्योदय से पूर्व या सूर्योदय के बाद ही करें। 

2. इस दिन स्नान आदि करने के बाद एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तिल मिला लें और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2024 Date and Time: शनि जयंती 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और शनि जयंती की कथा

3.इसके बाद शनि मंदिर में जाकर गुड़, काले तिल, काली उड़द आदि शनि देव को अर्पित करें और शनिदेव को सरसों का तेल भी चढ़ाएं।

4. यह सभी चीजें अर्पित करने के बाद शनिदेव के मंत्र  ऊं शं शनैश्चराय नमः या ''प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

5. इसके बाद किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को गुड़, काले तिल, काली उड़द, लोहा और तेल आदि का दान अवश्य करें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.