Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: मिथुन राशी की महिलाएं होती है बुद्धिमान, जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

ज्योतिष शास्त्र: मिथुन राशी की महिलाएं होती है बुद्धिमान, जानिए उनका स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण
gemini sign woman nature in hindi

 

Jyotish Shastra: राशि क्रंम में तीसरी राशि आती है मिथुन राशि इस राशि का तत्व वायु है और इस बुध देव इस राशि के स्वामी माने जाते हैं। इस राशि की महिलाओं की अगर बात करें तो यह काफी बुद्धिमान होती हैं। लेकिन इस राशि की महिलाओं के कुछ नकारात्मक पक्ष भी होते हैं तो चलिए जानते हैं मिथुन राशि की महिलाओं का स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

मिथुन राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Gemini Sign Woman Nature)

मिथुन राशि की महिलाएं बुद्धिमान होती हैं। इस राशि की महिलाओं को जोखिम भरे कार्य करना काफी पसंद होता है। इन्हें रोमांच से भरा काम करना काफी पसंद होता है।इस राशि की महिलाएं बहुत ज्यादा सोचती हैं।इस राशि की महिलाएं परिस्थिति के अनुरूप अपने आपको ढाल लेती हैं। इस राशि की महिलाओं में जलन की भावना भी अधिक होती है। मिथुन राशि की महिलाएं शांत स्वाभाव की होने के बावजूद शरारती स्वाभाव की भी होती हैं।इस राशि की महिलाएं सामाजिक स्तर पर अन्य राशियों की लड़कियों के मुकाबले ज्यादा अच्छी होती हैं।

मिथुन राशि की महिलाओं के गुण  (Gemini Sign Woman Qualities)

मिथुन राशि की महिलाएं बहुत ही बुद्धिमान होती हैं। इस राशि की महिलाएं मैनेजटमेंट के मामले में बहुत ही ज्यादा कुशल होती हैं। यह अपने घर और काम को अच्छी तरह से मैनेज करने में सक्षम होती हैं। मिथुन राशि की महिलाएं खर्चीले स्वाभाव की होती हैं।लेकिन यह अपने बजट को संभालने में पूरी तरह से कामयाब रहती हैं। धन के मामले में इस राशि की महिलाएं काफी भाग्यवान होती हैं। इन्हें कभी भी धन की कमीं नहीं होती। जिन कार्यों में बुद्धि का प्रयोग अधिक होता है। उसमें मिथुन राशि की महिलाएं अधिक रूचि लेती हैं।

मिथुन राशि की महालाओं के शौक (Gemini Sign Woman Fond)

मिथुन राशि की महिलाओं को प्रकृति के पास रहना,ज्ञान अर्जन,संगीत और मित्रों से वार्तालाप में विशेष रूचि रहती है। इस राशि की महिलाओं को बुद्धि से जुड़े कार्य करना ज्यादा पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को कुछ न कुछ नया सीखना काफी पसंद होता है। नए लोगों से मिलना इनका शौक होता है। जोखिम भरे काम करना इस राशि की महिलाओं का शौक होता है। इस राशि की महिलाओं को चीजों को मैनेज करना भी काफी पसंद होता है। यह जीवन में अनुशासन को पसंद करती हैं।

मिथुन राशि की महिलाओं के अवगुण़ (Gemini Sign Woman  Demerit)

मिथुन राशि वायु तत्व की राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि महिलाओं का स्वाभाव भी स्थिर नहीं रहता। इस राशि की महिलाएं कब किस चीज को पसंद करेंगी और किसी चीज को नपसंद करेंगी। यह कहा नहीं जा सकता। मिथुन राशि की महिलाएं अक्सर लंबे रिश्ते निभाने में कामयाब नहीं हो पातीं। इस राशि की महिलाओं को संबंधों में प्रयोग करने की आदत होती है। जिसकी वजह से कई बार इन्हें अकेला भी रहना पड़ता है। इस राशि की महिलाएं तर्कशील होती हैं। इसलिए कई बार इन्हें कोई बात समझाना इनसे शत्रुता मौल लेने के बराबर हैं। 

मिथुन राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Gemini Sign Woman Love Life)

मिथुन राशि की महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं। जो इन्हें सहारा दें। इस राशि की महिलाओं का मन चंचल होता है।मिथुन राशि की महिलाओं की अपेक्षा अधिक होती है। इसलिए ज्यादातर पुरुष इनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। इस राशि की महिलाओं को केवल मुश्किल से ही प्यार मिल पाता है। लेकिन इस राशि की महिलाएं ससुराल में एक अच्छी बहु बन सकती हैं। क्योंकि इनमें चीजों को मैनेज करने की क्षमता अधिक होती है।लेकिन अपने पति के साथ तर्क करने में यह बिल्कुल भी नहीं चुकतीं। जिसकी वजह से इनके दांपत्य जीवन में परेशानियां आती है।मिथुन राशि की महिलाएं हीन भावना का शिकार जल्दी होती है। जिसकी वजह से यह अपने जीवनसाथी को कई बार गलत समझ लेती हैं और उन पर आरोप लगाने से भी नहीं चुकतीं।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.