Header Ads

सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं के होंठ बताते हैं उनके गहरे राज, क्या आप जानते हैं

samudrika shastra samudra shastra Know the nature and character by women lips women lips secreat
Women Lips
                                        

Samudrika Shastra: सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो शरीर के अंगों की बनावट और उनके रंग से व्यक्ति स्वाभाव और चरित्र के बारे में बता देता है। स्त्रियों के स्वाभाव और चरित्र को जानना बेहद ही मुश्किल होता है। लेकिन समुद्र शास्त्र इसमें हमारी मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप किसी भी स्त्री के होठों से उनके स्वाभाव और चरित्र के बारे में कैसा जान सकते हैं तो चलिए जानते हैं महिलाओं के होंठों से जानते हैं उनके गहरे राज। 

मोटे होंठ वाली महिलाएं (Mote Hoth Wali Mahila)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मोटे होंठ वाली महिलाओं को गुस्सा अधिक आता है और यह जिद्दी भी अधिक होती हैं। लेकिन ऐसी महिलाएं बहुत अधिक आकर्षित होती हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन जिद्द और गुस्से के कारण इन महिलाओं की अपने पति और ससुराल वालों से  कम ही बनती है। इन्हें दूसरों के साथ घुलने मिलने में अधिक समय लग जाता है। इसी कारण से इनके मित्र भी अधिक नहीं होते।

पतले होंठ वाली महिलाएं (Patle Hoth Wali Mahila)

पतले होंठ वाली महिलाएं काफी सरल स्वाभाव की होने के साथ ही महत्वाकांशी भी होती हैं।ऐसी महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं और इनका स्वाभाव थोड़ा रहस्मयी होता है। पतले होंठ वाली महिलाएं भले ही पारिवारिक न हो लेकिन ऐसी महिलाएं अपने पति को मुसीबत के समय अकेला बिल्कुल भी नहीं छोड़ती। यह अपने पति के प्रति काफी ईमानदार और वफादार होती हैं।  पतले होंठ वाली महिलाओं को जीवन में संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्त होती है। 

आकर्षित होंठ वाली महिलाएं (Akarashit Hoth Wali Mahila)

जिन महिलाओं के होंठ आकर्षित करने वाले होते हैं। ऐसी महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं।आकर्षित होंठों वाली महिलाएं बुद्धिमान होने के साथ-साथ साहसी भी होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने सभी कामों को बहुत ही ईमानदारी के साथ करती हैं। ऐसी महिलाओं के शादी करने वाला व्यक्ति काफी भाग्यवान होता है। क्योंकि ऐसी महिलाएं परिवार में सभी को सम्मान देती हैं और अपने परिवार का अच्छी तरह से ख्याल भी रखती हैं।

गुलाबी होंठ वाली महिलाएं (Gulabi Hoth Wali Mahila)

गुलाबी होठों वाली महिलाएं काफी मिलनसार स्वाभाव की होती हैं। इनका यही स्वाभाव सभी का दिल जीत लेता है। यह बुद्धिमान होने के साथ-साथ ईमानदार भी होती हैं। लेकिन ऐसी महिलाओं में घमंड भी साफ देखा जा सकता है। गुलाबी होठों वाली महिलाएं काफी अच्छी दोस्त होती हैं। ऐसी महिलाएं शारीरीक रूप से भी स्वस्थ होती हैं। ऐसी महिलाएं पैसों से ज्यादा परिवार को अहमियत देती हैं। 

काले होंठ वाली महिलाएं (Kale Hoth Wali Mahila)

जिन महिलाओं के होंठ काले रंग के होते हैं। ऐसी महिलाएं काफी चालाक होती हैं। इन महिलाओं से बातों में जितना मुश्किल होता है। क्योंकि ऐसी महिलाएं बहुत अधिक बातूनी होती हैं। इन महिलाओं के जीवन में संघर्ष बहुत अधिक होता है। लेकिन ऐसी महिलाएं शादी के बाद अपने पति की बहुत अधिक सेवा करती हैं। लेकिन ऐसी महिलाओं को अपने जीवन में दुख अधिक उठाना पड़ता है। 

लाल होंठ वाली महिलाएं (Lal Hoth Wali Mahila)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होंठ लाल रंग के होते हैं। ऐसी महिलाएं ने केवल देखने में बल्कि स्वाभाव से भी सुंदर होती हैं। यह महिलाएं घर के कामों में काफी निपुण होती हैं। इस तरह की महिलाएं काफी बुद्धिमान होती हैं। लेकिन लाल होठों वाली महिलाएं अहंकारी भी होती हैं। ऐसी महिलाओं का कई बार अहंकार के कारण अपने लव पार्टनर और पति के साथ विवाद होता रहता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.