Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में महिला को देखना,शुभ या अशुभ

swapna shastra sapne mein mahila ko dekhna woman dream
sapne mein mahila ko dekhna


 Swapna Shastra- Sapne me Mahila ko Dekhna: सपने में महिला को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का माना जाता है। लेकिन इस सपने का फल इस बात पर निर्भर करता है कि आप ने सपने में महिला का कौन सा रूप देखा है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में महिला को देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Mahila Ko Dekhna Shubh Ya Ashubh)

सपने में किसी महिला को देखना (Sapne Mein Mahila Dekhna)

यदि आप सपने में किसी सुहागन महिला को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जो आपको आने वाले समय में धन संपदा और मान प्रतिष्ठा आदि दिला सकता है। वहीं यदि आप अपने सपने में किसी विधवा महिला को देखते हैं तो यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 


सपने में बुढ़ी औरत को देखना (Sapne Mein Budhi Aurat Ko Dekhna)

अगर आप सपने में किसी बुढ़ी को औरत को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको आने वाले समय में धन संपदा और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्टा में बढ़ोतरी होगी।


सपने में किसी स्त्री से बात करना (Sapne Mein Kisi Stri Se Baat Karna)

यदि आप सपने में स्वंय को किसी से बात करते हुए देखते हैं तो य़ह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।आपको इस समय में हर तरफ से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं यह सपना बताता है कि आपको कहीं से पुरस्कृत भी किया जा सकता है। इसलिए सपने में किसी स्त्री से बात करना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।


सपने में स्त्री को आभूषण पहने देखना (Sapne Mein Stri Ko Abhushan Pahne Dekhna)

अगर आप सपने में किसी स्त्री को आभूषण पहने हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपका कोई रूका हुआ काम बन सकता है या फिर आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इसलिए सपने में स्त्री को आभूषण पहने देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। 


सपने में किसी सुंदर स्त्री से आलिंग्न करना (Sapne Mein Kisi Sundar Stri Se Alingana Karna)

अगर को पुरुष किसी सुंदर स्त्री से स्वंय को आलिंगन करते हुए देखता है तो यह सपना उसके लिए बहुत ही शुभ है। इस सपने के सपने के अनुसार आने वाले समय में उस पुरुष को जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं यदि कोई स्त्री स्वंय को किसी दूसरी से आलिंग्न करते हुए देखती है तो उसके लिए यह सपना अच्छा नहीं माना जाता। उसे आने वाले समय में शारीरीक कष्टों का सामना करना प़ड़ सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.