Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में भगवान गणेश को देखना, जानिए क्या होते हैं स्वप्न के लाभ

स्वप्न शास्त्र: सपने में भगवान गणेश को देखना, जानिए क्या होते हैं स्वप्न के लाभ
sapne mein bhagwan ganesh ko dekhna

 

Swapna Shastra-Sapne Mein Bhagwan Ganesh Dekhna: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की ही पूजा (Bhagwan Ganesh Ki Puja) की जाती है। इतना ही नहीं भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी माना जाता है। जिनकी पूजा से सभी तरह के विघ्न समाप्त होते हैं।लेकिन यदि आप भगवान गणेश (Lord Ganesha) को सपने में देखते हैं तो इसका फल क्या होता है आइए जानते हैं...

सपने में भगवान गणेश को देखना (Sapne Me Bhagwan Ganesh Dekhna)

सपने में भगवान गणेश को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन के सभी विघ्न समाप्त होने वाले हैं। आपको जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। वहीं यह सपना धनलाभ की और भी इशारा करता है। इसलिए सपने में भगवान गणेश को देखना एक बेहद ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में भगवान गणेश की मुर्ति देखना (Sapne Mein Bhagwan Ganesh ki Murti Dekhna)

अगर आप सपने में भगवान गणेश की मूर्ति को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बेहद ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन की सभी समस्याओं का जल्द ही अंत होने वाला है। आपकी सभी बाधाएं समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही आपको मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होगी। इसलिए सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखना एक बेहद ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में भगवान गणेश की पूजा करना (Sapne Mein Bhagwan Ganesh ki Puja Karna)

यदि आप सपने में स्वंय को भगवान गणेश की पूजा करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपके जीवन में जो भी कष्ट या बाधाएं चली आ रही थीं। वह बहुत ही जल्द समाप्त होने वाली है और आगे आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। आपके सभी कार्य बनते रहेंगे और आपको अपनी मेहनत का भी पूर्ण फल प्राप्त होगा।

सपने में भगवान गणेश की खंडित मूर्ति देखना (Sapne Me Ganesh Ji Ki khandit Murti Dekhna)

अगर आप सपने में भगवान गणेश की कोई खंडित मूर्ति या फिर सपने में भगवान गणेश को क्रोधित अवस्था में देखते हैं तो यह सपना एक अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आपको आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता बनता काम बिगड़ सकता है। इसलिए यदि आप ऐसा सपना देखते हैं तो गणेश जी की पूजा करके उनसे क्षमा याचना अवश्य करें।

सपने में भगवान गणेश को चूहे के साथ देखना (Sapne Me Ganesh Ji ko Chuhe ke Sath Dekhna)

यदि आप सपने में भगवान गणेश को चूहे के साथ देखते हैं तो यह सपना बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको धन प्राप्ति हो सकती है। यह धन आपको कहीं से भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप ने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा भी आपको इस समय में मिल सकता है। इसलिए सपने में भगवान गणेश को चूहे के साथ बहुत ही शुभ माना जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.