Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: जानिए तुला राशि की महिलाओं का स्वाभाव,गुण,अवगुण,प्रेम जीवन और शौक


ज्योतिष शास्त्र: जानिए तुला राशि की महिलाओं का स्वाभाव,गुण,अवगुण,प्रेम जीवन और शौक
Libra sign woman nature in hindi


 Jyotish Shastra: राशि क्रम में सातवीं राशि तुला (Libra) आती है। जिसका स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र को भौतिक सुखों और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है। तुला राशि की महिलाएं बहुत ही सुंदर होती हैं। इन्हें जीवन में भौतिक सुखों की कभी भी कमीं नहीं होती है। इसके अलावा कैसा होता है तुला राशि की महिलाओं का स्वाभाव,प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण आइए जानते हैं...

तुला राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Tula Sign Woman Nature)

तुला राशि की महिलाएं देखने में खूबसूरत होती है। लेकिन अपनी खूबसूरती की वजह से इन्हें अपने ऊपर अभिमान भी होता है। इस राशि में पैदा होने वाली महिलाएं बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी होती हैं। इस राशि की महिलाएं सौंदर्य,कला और बुद्धिमता से निपुण होती हैं। लेकिन इस राशि की महिलाएं स्थिर स्वाभाव की नहीं होती। तुला राशि की महिलाएं कितनी भी बुरी स्थिति में क्यों न फंसी हो लेकिन इस राशि की महिलाएं सभ्यता का बिल्कुल भी त्याग नहीं करती।दया का भाव इस राशि की महिलाओं में कूट-कूट कर भरा होता है।

तुला राशि की महिलाओं के गुण  (Libra Sign Woman Qualities)

इस राशि की महिलाओं स्वाभाव बहुत ही सरल और सौम्य होता है। इनका सरल और सरल व्यवहार सभी के लिए एक जैसा होता है। यह किसी से भी भेदभाव करना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इस राशि की महिलाएं आसानी से दूसरों के मन को पढ़ने में माहिर होती हैं। तुला राशि की महिलाएं छोटी-छोटी बातों को ध्यान से सुनती हैं और उनका मंथन करके गहराई तक पहुंच जाती हैं। इस राशि की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र को संवारने के प्रयत्न में लगी रहती हैं। तुला राशि महिलाएं बहुत ही अच्छी मित्र होती हैं यह लंबी मित्रता निभाने वाली मानी जाती हैं।  

तुला राशि की महिलाओं के शौक (Libra Woman Fond)

इस राशि की महिलाओं को सजने और संवरने का अधिक शौक होता है। इस राशि की महिलाओं को अच्छे वस्त्र और आभूषण पहनने का शौक होता है। सभी प्रकार के भौतिक सुखों की इनको कामना रहती है। जीवन में मौज मस्ती से जीना इनकी पहचान होती है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातर धन भी खुद के सजने और संवरने में खर्च होता है। लेकिन यह धन को सोच समझकर ही खर्च करती हैं। 

तुला राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Libra Sign Woman Love Life)

प्रेम संबंध हो या फिर विवाह संबंध इस राशि की महिलाएं दोनों ही क्षेत्रों में सफल रहती हैं। इनका सुंदर व्यवहार और सबका ध्यान रखने की आदत इन्हें सदैव विवाह के पश्चात भी खुश रखती है। तुला राशि की महिलाएं अपने मन पसंद पार्टनर को खुद ही ढूंढ कर निकाल लेती हैं। इस राशि की महिलाएं सुंदर और उत्कृष्ट पुरुष को पसंद करती हैं। तुला राशि की महिलाएं जब प्रेम संबंधों में पड़ती हैं तो बहुत ही अच्छी तरह से अपने संबंध को निभाती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने प्रेमी और पति का हर परिस्थिति में साथ देती हैं और उनके बुरे वक्त में उन्हे छोड़कर बिल्कलु भी नहीं जाती।

तुला राशि की महिलाओं के अवगुण़ (Libra Sign Woman  Demerit)

तुला राशि की महिलाओं में जल्दबाजी करने की आदत होती है। जिसकी वजह से यह कई बार समस्याओं में फंस जाती है। वहीं इस राशि की महिलाएं कम भावुक होती हैं और अपनी स्वार्थपूर्ति में ही लगी रहती हैं। इस राशि की महिलाएं स्थिर नहीं होती। इसलिए इस राशि की महिलाएं अपनी बातों से जल्दी पलट भी जाती हैं। यह हमेशा अपनी गलतियां दूसरों पर थोपने का प्रयास करती हैं। कई बार इस राशि की महिलाएं बड़े बोल बोलती हैं। इस राशि की महिलाएं दूसरों के मन की बात को आसानी से जान जाती है और अन्य लोगों तक इसे पहुंचा देती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.