Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: वृश्चिक राशि की महिलाएं होती हैं समझदार,जानिए इनका स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

ज्योतिष शास्त्र: वृश्चिक राशि की महिलाएं होती हैं समझदार,जानिए इनका स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण
scorpio sign woman nature in hindi


 Jyotish Shastra:  राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। यह मंगल की दूसरी राशि मानी जाती है। अगर इस राशि की महिलाओं की बात की जाए तो वह बहुत ही समझदार होती हैं और हमेंशा दूसरों की परवाह करने वाली होती हैं। इसके अलावा और कैसा होता है वृश्चिक राशि की महिलाओं का स्वाभाव,जानिए इनका प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण।

वृश्चिक राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Scorpio  Sign Woman Nature)

वृश्चिक राशि की महिलाएं स्वाभाव से समझदार,सटीक,दूसरों को देखकर उनकी परवाह करने वाली और अन्याय करने वालों को शीघ्र ही दंडित करने वाली होती हैं। इस राशि की स्त्रियां स्वाभाव से जुझारू भी बनाता है।इसी कारण से यह हर क्षेत्र में सफल होती है। वृश्चिक राशि की महिलाएं बहुत ही बुद्धिमान होती हैं। यह प्रत्येक क्षेत्र का ज्ञान रखती हैं। आम बोलचाल की भाषा में भी शब्दों का चुनाव यह बहुत ही सटीक तरीके से करती हैं। अक्सर ये अपने सामने बहस करने वालों को निरूत्तर कर देती हैं। इस राशि की महिलाएं हमेशा अपने शत्रु पर हावी रहती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत ही सोच समझकर कर कार्य करती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत ही अधिक महत्वकांशी होती हैं। 

ये भी पढ़ें-स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में आसमान देखना,शुभ या अशुभ

वृश्चिक राशि की महिलाओं के गुण (Scorpio Sign Woman Qualities)

इस राशि की महिलाएं बहुत ही कम समय में किसी भी काम को करने में महारथ हासिल कर लेती हैं। आत्मनिर्भरता इस राशि की महिलाओं का सबसे बड़ा गुण होता है। नेतृत्व करने की भी इनमें अच्छी क्षमता होती है। इस राशि की महिलाओं को उच्च पद और प्रतिष्ठा हमेशा आकर्षित करती है। किसी भी बड़े से बड़े काम को यह अपनी मेहनत और बुद्धिबल से सफल कर लेती हैं। यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेती हैं। इनका यही गुण इन्हें परिवार और समाज में एक विशेष स्थान दिलवाता है। इस राशि की महिलाएं घूमा फिराकर बात नहीं करती जो भी बात होती है यह सीधे और सरल शब्दों में कह देती हैं। वृश्चिक राशि की महिलाओं को सभी की मदद करना भी बहुत पसंद होता है।

वृश्चिक राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Scorpio Sign Woman Love Life)

प्रेम संबंधों को लेकर वृश्चिक राशि की महिलाएं बहुत ही ज्यादा सावधान होती हैं। प्रेम और मित्रता के लिए इनके मन में विशेष स्थान होता है। इस राशि की महिलाएं ऐसे व्यक्ति को पसंद करती हैं जो सही गलत में इनका साथ दे सके, इनकी बातों को सुन सके और अगर इन्हें कोई ऐसा साथी मिल जाता है तो यह कदम उसका साथ निभाती हैं। इस राशि की महिलाएं अपने प्यार का इजहार किसी के आगे नहीं करती और अगर करती हैं भी हैं तो इन्हें बहुत देर हो जाती है। क्योंकि इस राशि की महिलाएं प्यार के गहरा होने पर विश्वास करती हैं। इनके गुस्सैल स्वाभाव कई बार इन्हें शादीशुदा जिंदगी में परेशान करता है। लेकिन पति और ससरालवालों के प्रति इस राशि की महिलाएं पूरी तरह से समर्पित होती है। 

वृश्चिक राशि की महिलओं के शौक (Scorpio Woman Fond)

वृश्चिक राशि की महिलाओं के शौकों की बात करें तो इन्हें साहसिक काम करना ज्यादा पसंद होता है। इस राशि की महिलाएं एडवेंचर्स जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करती हैं। जिस जगह समुद्र,नदी या झरने आदि हों उस जगह इन्हें घूमना अधिक पसंद होता है। इस राशि की महिलाओं को उन कामों को करना ज्यादा पसंद होता है जिनमें अधिक मेहनत लगे या फिर जिसे हर कोई न कर सके। 

वृश्चिक राशि की महिलाओं के अवगुण (Scorpio Sign Woman Demerit)

इस राशि की महिलाएं ज्यादातर दूसरों की मदद करने के चक्कर में मुसीबत में फंस जाती हैं। वृश्चिक राशि की महिलाएं बहुत ही सोच समझकर कार्य करती हैं। इसलिए कई बार इन पर काम को लटकाने और बहुत अधिक सोचने का भी आरोप लगता है। इस राशि की महिलाएं जिद्दी भी होती हैं। जो इनका एक सबसे बड़ा अवगुड़ माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अगर विवाह के पश्चात नौकरी करती हैं तो यह परिवार पर अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश करती हैं। जो इनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाती है। इस राशि की महिलाओं को अपने काम से काम रखना पसंद होता है। इसी कारण से कई लोग इन्हें घमंडी भी कहते हैं। कई बार यह इतना अधिक गुस्सा करती हैं। जिसकी वजह से इन्हें संभालना भी मुश्किल होता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.