Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: कन्या राशि की महिलाएं होती है जानिए इनका बुद्धिमान स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

 

ज्योतिष शास्त्र: कन्या राशि की महिलाएं होती है जानिए इनका  बुद्धिमान स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण
virgo sign woman nature in hindi


Jyotish Shastra: कन्या राशि की बुध प्रधान राशी मानी जाती है। इनकी राशि का स्वामी बुध होता है। 12 राशियों में कन्या राशि छठे स्थान पर आती है। कन्या राशि की महिलाएं बहुत ही बुद्धिमान होती हैं। लेकिन यह रिश्तों को भी अच्छी तरह से निभाना जानती हैं। इसके अलावा कैसा होता है कन्या राशि का स्वाभाव,गुण,शौक,प्रेम जीवन और अवगुण आइए जानते हैं...

कन्या राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Virgo Sign Woman Nature)

इस राशि की महिलाएं बहुत अधिक बुद्धिमान होती हैं। यह स्वाभाव से बहुत ही शांत और सरल होती हैं अपने परिवार और रिश्तेदारों को लेकर इनके दिल में विशेष स्थान होता है। इस राशि की महिलाएं बहुत ही आदर्शवादी होती हैं। कन्या राशि की महिला्एं बिना किसी शिकायत के अपने रिश्तों को निभाती हैं। इस राशि की महिलाएं किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करती हैं। इस राशि की महिलाएं हमेशा मुस्कुराती रहती हैं। यह किसी भी पर भी भरोसा करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांचती और परखती हैं।

कन्या राशि की महिलाओं के गुण (Virgo Sign Woman Qualities)

कन्या राशि की महिलाओं का सबसे बड़ा गुण यह होता है कि यह विपरीत परिस्थितियों में किसी गलत कार्य को नहीं करती।इस राशि की महिलाएं परिवार पर अधिक ध्यान देती हैं। इसी कारण से कन्या राशि की महिलाओं को बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वाभिमान इनकी पहचान होती है।इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान का बहुत अधिक ध्यान रखती हैं। इस राशि की महिलाओं में निष्पक्षता का गुण भी पाया जाता है। यह हमेशा सत्य का ही साथ देती हैं। कन्या राशि की महिलाएं बहुत जल्दी क्रोध नहीं करती।

कन्या राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Virgo Sign Woman Love Life)

प्रेम संबंधों को लेकर इस राशि की महिलाएं असफल रहती हैं। इस राशि की महिलाएं भावुक और रोमांटिक तो होती हैं। लेकिन प्यार में अंधी नहीं होती। कन्या राशि में जन्मी स्त्रियों के प्रेम संबंध बहुत ही मुश्किल से विवाह तक पहुंच पाते हैं। यदि कुंडली में कोई विशेष बाधक योग न हो तो इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा चलता रहता है। इस राशि की महिलाएं शांति से अपने जीवनसाथी का व्यवहार परखती रहती हैं। ससुराल पक्ष के साथ भी इस राशि की महिलाओं का व्यवहार काफी अच्छा होता है। यह परिवार में अपने रिश्तों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाती हैं।  

कन्या राशि की महिलओं के शौक (Virgo Woman Fond)

बुध ग्रह की विशेषता के कारण पुस्तकों,लेखन,लेखांकन क्रियाओं में इनकी विशेष रूची होती है। इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का शौक होता है। इन्हें हरियाली ज्यादा पसंद होती है। इसलिए यह ऐसी जगह घूमना ज्यादा पसंद करती हैं। जहां पर हरियाली हो। इन्हें बुद्धि का प्रयोग करना ज्यादा पसंद होता है। इसलिए यह ऐसा कार्य करना पसंद करती हैं। जहां पर बुद्धि का अधिक प्रयोग हो।

कन्या राशि की महिलाओं के अवगुण (Virgo Sign Woman Demerit)

इस राशि की महिलाओं का सबसे बड़ा अवगुण यह होता है कि यह भावनाओं में बहुत जल्दी बह जाती हैं। कन्या राशि की महिलाओं की खामोशी और सरलता सदैव इनका शोषण करवाती रहती है। कन्या राशि की महिलाओं को वैसे तो जल्दी क्रोध नहीं आता लेकिन यदि यह एक बार किसी पर क्रोधित हो जाएं तो इनके मन में सदैव उस व्यक्ति के लिए घृणा का भाव रह जाता है। इस राशि की महिलाएं कई बार छोटी-छोटी बातों का भी बुरा मान जाती हैं। वहीं इस राशि की महिलाओं में अहम भी अधिक होता है। जो इनके अवगुणों में से एक माना जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.