Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: सिंह राशि की महिलाओं का होता है राजसी स्वाभाव, जानिए इनका प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

ज्योतिष शास्त्र: सिंह राशि की महिलाओं का होता है राजसी स्वाभाव, जानिए इनका प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण
leo sign woman nature in hindi 

 

Jyotish Shastra:सिंह राशि को 12 राशियों में पाचंवें नंबर की राशि माना जाता है। जिसका स्वामी सूर्य ग्रह है। सूर्य ग्रह के स्वामित्व वाली यह राशि राजसी स्वाभाव की होती है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को राजसी सुख अत्याधिक आकर्षित करता है। इसके अलावा क्या होता है सिंह राशि की महिलाओं का स्वाभाव,गुण,शौक,प्रेम जीवन और अवगुण आइए जानते हैं...

सिंह राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Leo Sign Woman Nature)

सिंह राशि की महिलाएं अग्नि तत्व से प्रभावित होती हैं।इसी कारण से इनमें भरपूर जोश होता है और यह किसी भी काम को करने बहुत ही जल्दबाजी करती हैं। इस राशि की महिलाएं स्वाभा्व से भयमुक्त होती हैं। इस राशि की स्त्रियां चंचल और हाजिर जवाब होती हैं। गुस्सा इनके स्वाभाव की निशानी होता है। इस राशि की महिलाओं में गजब की आकर्षण शक्ति होती है। शादी या किसी भी समारोह में आप इस राशि की महिलाओं को भीड़ के बीच ही घिरा हुआ पाएंगे। लेकिन इस राशि की महिलाएं अहंकारी भी होती है। जिसकी वजह से इनके संबंध विच्छेद भी होते हैं।

सिंह राशि की महिलाओं के गुण  (Leo Sign Woman Qualities)

किसी भी काम को तीव्रता से करना सिंह राशि की महिलाओं की पहचान होती है।इस राशि की महिलाओं में नेतृत्व करने की बहुत अच्छी क्षमता होती है।घर परिवार में इनकी बातों को बहुत ही ध्यान से सुना और माना जाता है। सिंह राशि की महिलाओं में गजब का आत्मविश्वास पाया जाता है। जिसकी वजह से यह सभी कामों को आसानी से कर लेती हैं। इस राशि की महिलाएं शत्रु पक्ष का दमन करने में पूरी तरह से सक्षम होती हैं। यह अपने दुश्मन को हराने के लिए साम,दाम.दंड,भेद सभी का प्रयोग करती हैं।

सिंह राशि की महालाओं के शौक (Leo Woman Fond)

सिंह राशि की महिलाओं को स्टाइलिस रहना ज्यादा पसंद होता है। यह हमेशा ग्लैमर से जुड़ा रहना चाहती हैं। इस राशि की महिलाओ को किताबे पढ़ना और फिल्में देखना भी अधिक पसंद होता है। सिंह राशि की महिलाओं को जोखिम भरे काम करने का भी बड़ा शौक होता है। इस राशि की महिलाओं को ज्ञान अर्जित करने का भी शौक होता है। रीति रिवाज के खिलाफ जाना भी इन्हें पसंद नहीं होता। इस राशि की महिलाओं को घूमने फिरने का भी शौक अधिक होता है।धार्मिक कार्यों में भी इस राशि की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

सिंह राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Leo Sign Woman Love Life)

प्रेम संबंधों को लेकर सिंह राशि की महिलाएं भाग्याशाली रहती हैं। लेकिन इनके प्रेम जीवन में इनका अहंकार आड़े आ जाता है। जिसकी वजह से इन्हें प्रेम जीवन में कई बार सफलता प्राप्त नहीं होती। वहीं शादीशुदा जीवन में परिवार के लिए आदर,सम्मान और अपने से ज्यादा देख रेख इनके अच्छे वैवाहिक जीवन की नींव बनती है। लेकिन यदि इन्हें विवाह के बाद अपमान और अनादर मिलता है तो यह विवाह विच्छेद का भी कठोर निर्णय ले लेती हैं। इन्हें अपने पति की नजरों में रहना हमेशा पसंद होता है। लेकिन यह जीवनसाथी को खुद पर हावी नहीं देतीं।

सिंह राशि की महिलाओं के अवगुण़ (Leo Sign Woman  Demerit)

सिंह राशि की महिलाओं में गुस्सा अधिक होता है। धन संबंधी मामलों में सिंह राशि की महिलाएं भाग्याशाली होती हैं। लेकिन यह उल्टे सीधे खर्चों में भी पीछे नहीं रहती। इस राशि की महिलाओं का सबसे बड़ा अवगुड़ है। इनका अहंकार इस राशि की महिलाएं सफलता प्राप्त करते ही अहंकारी हो जाती हैं। वहीं इस राशि की महिलाएं अपने आपको हर कार्य में कुशल समझती हैं। इन्हें अपनी अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती। कई बार इनका गुस्सा ही इनका दुश्मन बन जाता है। जिसकी वजह से परिवार और रिश्तेदार इन्हें बिल्कुल भी नहीं समझ पाते।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.