Header Ads

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में आसमान देखना,शुभ या अशुभ

sapne mein aasman dekhna

 
Swapna Shastra-Sapne Me Aasman Dekhna: सपने में आसमान देखना (Sky Dream Meaning) यह सपना बहुत ही कम लोगों को आता है। लेकिन जिन लोगों को यह सपना आता है। उन्हें जीवन में कई चीजों की प्राप्ति होती है। लेकिन सपने में आसमान  (Sky) देखने की सभी अवस्थाएं शुभ नहीं होती। कुछ अवस्थाओं में इस सपने को अशुभ भी माना गया है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में आसमान देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Aasman Dekhna Shubh Ya Ashubh)

ये भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में झाडू देखना देता है ये लाभ,आप भी जानें

सपने में आसमान देखना (Sapne me Aasman Dekhna)

सपने में आसमान देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको आपके व्यापार में लाभ मिल सकता है। इसलिए सपने में आसमान देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

सपने में आसमान में उड़ना (Sapne Mein Aasman Me Udna)

यदि आप स्वंय को सपने में आकाश में उड़ता हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। इसलिए सपने में आसमान में उड़ना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में नीला आसमान देखना (Sapne Mein Neela Aasman Dekhna)

अगर आप सपने में नीला और साफ आसमान देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना जीवन में खुशी,सुख और शांति देता है। यदि आप किसी परेशानी में फंसे हुए हैं तो आपकी वह परेशानी जल्दी ही समाप्त हो जाएगी और आपको सुख और शांति की प्राप्ति होगी। इसलिए सपने में नीला आसमान देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है।

सपने में बादलों से घिरा आसमान देखना (Sapne Me Badalo Se Ghira Aasman Dekhna)

यदि आप सपने में बादलों से घिरा हुआ आसमान देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। जिसके अनुसार आने वाले समय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पहले से ही किसी परेशानी से घिरे हुए हैं तो आपकी यह परेशानी और भी अधिक बढ़ सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  स्वप्न शास्त्र: सपने में कमल का फूल देखना शुभ या अशुभ, जानें यहां

सपने में आसमान तारे देखना (Sapne Me Aasman Me Tare Dekhna)

अगर आप सपने में तारों से घिरा हुआ आसमान देखते हैं तो यह सपना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकता है। इस समय में आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं यह सपना उन्नति की और भी इशारा करता है। इसलिए सपने में आसमान में तारे देखना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.