Header Ads

स्वप्न शास्त्र: सपने में आग देखना शुभ या अशुभ,जानें यहां


swapna shastra sapne mein aag dekhna fire dream meaning
Sapne Mein Aag Dekhna


Swapna Shastra-Sapne Me Aag Dekhna: सपने में आग देखना यदि आप सपने में आग को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके कई मतलब होते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में आग (Fire Dream Meaning in Hindi) को किस प्रकार से देखा है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में आग देखना शुभ या अशुभ (Sapne Mein Aag Dekhna Shubh Ya Ashubh)

सपने में आग देखना (Sapne Mein Aag Dekhna)

सपने में आग देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। जो इस बात की और इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको बहुत ही जल्द यश, मान और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा यह सपना धन लाभ की ओर भी इशारा करता है। इसलिए सपने में आग देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

सपने में घर जलते हुए देखना (Sapne Mein Ghar jalte Hue Dekhna)

यदि आप सपने में स्वंय के घर को जलते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार यदि आप अवविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान प्राप्ति हो सकती है।इसलिए इस सपने में को शुभ माना जाता है। 


सपने में खुद को आग से जलते देखना (Sapne Me Khud Ko Aag Se Jalte Dekhna)

अगर आप सपने में स्वंय को आग से जलते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना आपके सुनहरे भविष्य की और संकेत करता है।वहीं यदि आप विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आप जल्द ही विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसलिए सपने में स्वंय को आग से जलते देखना एक शुभ और अच्छा सपना माना  जाता है। 

सपने में आग लगाना (Sapne Mein Aag Lagana)

यदि आप सपने में स्वंय को आग जलाते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको शारीरीक कष्ट हो सकता है।वहीं यह सपना इस बात की और भी इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके अंद पित्त बढ़ सकता है। इसलिए सपने में खुद को आग जलाते हुए देखना एक अच्छा सपना नहीं माना जाता

सपने में आग बुझाना (Sapne Me Aag Bujhana)

अगर आप सपने में स्वंय को आग बुझाते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है जो इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में खटास आ सकती है। यह रिश्ता किसी भी प्रकार का हो सकता है।यह रिश्ता पारिवारिक, प्रेम या फिर दोस्ती का भी हो सकता है। इसलिए इस सपने को अशुभ सपना माना जाता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.