Header Ads

ज्योतिष शास्त्र: मकर राशि की महिलाएं होती हैं भावुक और कोमल,जानिए इनका स्वाभाव, प्रेम जीवन,शौक गुण और अवगुण

jyotish shastra Capricorn sign woman nature in hindi love life fond qualities and demerit
Capricorn sign woman nature in hindi


 Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में राशि क्रम की दसवीं राशि मकर होती है।जिसके स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। शनिदेव का न्याय का देवता माना जाता है।इसलिए इस राशि की महिलाओं में न्याय का गुण भी होता है। यह किसी के भी साथ भेदभाव नहीं करतीं। इसके अलावा कैसा होता है मकर राशि की महिलाओं का स्वाभाव,प्रेम जीवन, शौक,गुण और अवगुण आइए जानते हैं....

मकर राशि की महिलाओं का स्वाभाव (Capricorn  Sign Woman Nature)

मकर राशि में जन्म लेने वाली महिलाओं के स्वाभाव में काफी ठहराव होता है।जिसकी वजह से इस राशि की महिलाएं किसी बात पर अपनी प्रतिक्रिया बहुत जल्द नहीं देतीं। यह हमेशा पूरी बात को सुनकर ही फैसला करती हैं।इस राशि की महिलाएं बहुत ही ज्यादा जुझारू स्वाभाव की होती हैं। मकर राशि की महिलाएं काफी जिद्दी स्वाभाव की भी होती हैं। अगर यह किसी बात पर अड़ जाए तो इन्हें उस बात से डिगाना काफी मुश्किल होता है। इस जिद्द के कारण ही कई बार इस राशि की महिलाएं खुद को नुकसान पहुंचा लेती हैं। लेकिन इस राशि की महिलाओं में सहसनशीलता बहुत अधिक होती है और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी खुद को आसानी से ढाल लेती हैं। इस राशि की महिलाएं प्रतिभाओं की धनी भी होती है

मकर राशि की महिलाओं के गुण (Capricorn Sign Woman Qualities)

मकर राशि की महिलाएं बहुत अच्छी सलाहाकार होती हैं। इस राशि की महिलाएं तुलना करके और तथ्यों को समझकर ही किसी बात के निष्कर्ष पर पहुंचती हैं।  मकर राशि की महिलाएं काफी व्यावहारिक होती हैं। इस राशि की महिलाएं सदैव ही अपने परिवार के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान करती रहती हैं। अगर इनके सबसे बड़े गुण की बात करें तो इस राशि महिलाएं अपने शब्दों की पक्की होती हैं। इसलिए इन पर भरोसा किया जा सकता है। यह आसानी से किसी भी जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं करती। लेकिन जब अगर एक बार स्वीकार कर लेती हैं तो उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत स्वाभिमानी भी होती हैं और हर किसी के आगे इन्हें झुकना पसंद नहीं होता।

मकर राशि की महिलाओं का प्रेम जीवन (Capricorn Sign Woman Love Life)

प्रेम हो या विवाह इस राशि की महिलाएं दोनों ही मामलों में निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेती हैं। विवाह के मामले में यह परिवार की राय को बहुत अधिक महत्व देती हैं। विवाह के पश्चात कुछ वर्ष इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाती है। मकर राशि की महिलाएं अपने प्रेम जीवन के प्रति ज्यादा गंभीर होती हैं। यह एक बार किसी से मिलने के बाद किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचती। इन्हें एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो हर परिस्थिति में इनका साथ दे सके। इस राशि की महिलाएं पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना जानती हैं। अगर इनके पति पर किसी प्रकार की कोई मुसीबत आ भी जाती है तो यह उनकी पूरी जिम्मेदारी खुद पर ले लेती हैं। शादी के बाद परिवार और बच्चे ही इनके लिए सबकुछ होते हैं।

मकर राशि की महिलओं के शौक (Capricorn Woman Fond)

मकर राशि की महिलाओं के अगर शौक की बात की जाए तो इन्हें सजना और संवरना ज्यादा पसंद होता है। वैसे तो यह ज्यादा दिखावा नहीं करती। लेकिन इन्हें दूसरो के सामने प्रस्तुत होने की कला बखूबी आती है। यह ऐसी जगह घूमने जाना पसंद करती हैं जहां पुरानी विरासत की चीजें हो। इस राशि की महिलाओं को अपनी विरासत की वस्तुओं को भी संभालकर रखने का काफी शौक होता है। चाहें वह चीज कितनी भी पुरानी क्यो न हों। 

मकर राशि की महिलाओं के अवगुण (Capricorn Sign Woman Demerit)

मकर राशि की महिलाओं का सबसे बड़ा अवगुण इनकी जिद्द होती है। यह बहुत ही जिद्दी स्वाभाव की होती है। वहीं इस राशि की महिलाएं हंसी मजाक में भी छोटी से छोटी बातों को दिल से लगा लेती हैं।इस राशि की महिलाएं काफी निराशावादी सोच रखने वाली होती हैं और किसी भी काम को करने से पहले ही निराश भी हो जाती हैं।  मकर राशि की महिलाओं में अभिमान भी अधिक होता है। वहीं इसके अलावा इस राशि की महिलाएं सभी को शक की नजरों से भी देखती हैं और अपने इस शक को सही साबित करने के लिए इस राशि की महिलाएं कई बार किसी पर झूठे आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हटतीं। मकर राशि की महिलाओं में दूसरो की निंदा करने का अवगुण भी पाया जाता है। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग इस राशि महिलाओं को पसंद नहीं करते।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.